Satya Prem Ki Katha की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, सिद्धार्थ-कियारा ने जीता फैंस का दिल

Satya Prem Ki Katha

Satya Prem Ki Katha: बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस समय सत्य प्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और यह फिल्म आज थियेटर में रिलीज कर दी गई है। फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और ट्विटर पर लगातार यह ट्रेंड कर रही है। बीते दिनों इस फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। जहां टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे पहुंचे थे।

स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अनिल कपूर से लेकर कपिल शर्मा तक कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान टाइगर श्रॉफ डैशिंग लुक में नजर आए और ब्लैक कलर के शेड लगाए वह हैंडसम लग रहे थे।

कार्तिक आर्यन को इस दौरान स्टाइलिश लुक में देखा गया और उनकी तस्वीरें वायरल होते ही फैंस दीवाने हो गए। इस दौरान सलमान खान की हीरोइन पूजा हेगड़े को भी देखा गया और स्काई ब्लू कलर के खूबसूरत से आउटफिट में उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

स्क्रीनिंग के दौरान बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा भी पहुंची और ब्लैक कलर के आउटफिट में महफिल लूट ली। इस दौरान साजिद खान को भी देखा गया और वह हमेशा की तरह अपने सिंपल अवतार में पोज देते दिखाई दिए।

सत्य प्रेम की कथा यानी कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची। इस दौरान दोनों एक ही रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर से झलक रही थी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार में शामिल अनिल कपूर को भी यहां पर देखा गया और मृणाल ठाकुर ने अपने बोल्ड लुक से सभी का दिल जीत लिया। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए और कैमरा के सामने पोज देते दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews