दिलीप कुमार की फिल्म के लिए पहली पसंद थीं मीना कुमारी, शूटिंग के बीच में किया गया था बाहर, ये था कारण

एक मूवी ऐसी थी। जिसकी शूटिंग मीना कुमारी ने शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में वह इस फिल्म से आउट हो गई थी और उनकी जगह दूसरी हीरोइन ने मूवी पुरी की।
Dilip Kumar

Dilip Kumar : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार उभर कर सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और अदा के दम पर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिन्हें फैंस हमेशा याद करते हैं। जिनमें दिलीप कुमार भी एक है, जिनकी जोड़ी मीना कुमारी के साथ ऑन स्क्रीन काफी ज्यादा पसंद की गई थी। दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया एक दौर था, जब लोग इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब रहते थे।

हालांकि, एक मूवी ऐसी थी। जिसकी शूटिंग मीना कुमारी ने शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में वह इस फिल्म से आउट हो गई थी और उनकी जगह दूसरी हीरोइन ने मूवी पुरी की।

अमर

दरअसल, दिलीप कुमार की वह फिल्म का नाम अमर है। जिसमें पहले मीना कुमारी को कास्ट किया गया था। इसके निर्देशक महबूब खान है। यह फिल्म साल 1954 में रिलीज हुई थी, जिसके अपोजिट में मीना कुमारी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में इस फिल्म में मधुबाला को मौका मिला। जिस सीन को मीना कुमारी के साथ आजमाया गया था, उसे वापस से मधुबाला के साथ शूट किया गया।

ये था कारण

इसकी मुख्य वजह मीना कुमारी का इस बिजी शेड्यूल था। समय की कमी के कारण बस सेट पर समय पर नहीं पहुंच पाती थी। कभी भी ब्रेक ले लेती थी और गायब रहती थी। जिस कारण निर्देशक परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि, फिल्म में उनकी दूसरी पसंद नरगिस थी, लेकिन ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के कहने पर उन्होंने मधुबाला को फिल्म में साइन कर लिया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews