सितारों से सजी Met Gala 2026 की शाम, करण जौहर से लेकर ईशा अंबानी तक, इस अंदाज में नजर आए सितारे

हर साल होने वाला मेट गाला इवेंट दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में रहता है। इस बार भी सितारे यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराते दिखाई दिए। चलिए इस इवेंट के बारे में जान लेते हैं।
Met Gala 2026

हर साल मई के पहले सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का आयोजन किया जाता है। इस बार यह आयोजन 4 मई को रखा गया, जहां दुनियाभर के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। यहां सभी अपनी कॉस्ट्यूम्स से लोगों को इंप्रेस करते नजर आए।

मेट गाला के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के फिल्म, फैशन और स्पोर्ट्स से जुड़े सितारे न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलियन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट पहुंचे। यहां पहुंचे सितारों को हर साल रखी जाने वाली थीम फॉलो करते हुए देखा गया। इस इवेंट को भारत के लोग हर साल अगले दिन देख पाते हैं। चलिए जान लेते हैं कौन से सितारे यहां पहुंचे और आप उन्हें कब और कहां देख सकते हैं।

क्या है Met Gala 2026 की थीम

हर साल मेट गाला की थीम रखी जाती है, जिसे फॉलो करते हुए अलग-अलग लुक में नजर आते हैं। इस साल की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है। कुलमिलाकर ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट है। इस थीम को ध्यान में रखते हुए म्यूजियम में कला और कपड़ों के रिश्ते को दिखाया जाएगा। चलिए जान लेते हैं कौन से  सितारे यहां अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते दिखाई दिए।

कारण जौहर का मेट गाला डेब्यू

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म मेकर करण जौहर ने 2026 में मेट गाला में अपना डेब्यू किया। वह यहां पर भारतीय कला और शिल्प पर आधारित शानदार लुक में नजर आए। उन्हें मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया खास कॉस्ट्यूम पहना था। इस कॉस्ट्यूम पर राजा रवि वर्मा की कृतियों को सजाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेम्ड इन ईटरनिटी नाम के इस आउटफिट में करण जौहर को पावर शोल्डर वाली स्ट्रक्चर्ड विंटेज जैकेट पहने देखा गया। इसके साथ 6 फीट लंबा एक केप था जिसमें बहुत बारीक कारीगरी की गई है। 80 कारीगरों के टीम में इसे 50 दिनों में तैयार किया है और यह पूरी तरह से हाथ से पेंट किया हुआ है। इस कॉस्ट्यूम में रवि वर्मा के कुछ मशहूर कलाकृतियां के विजुअल रेफरेंस देखने को मिले।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सोने की साड़ी में ईशा अंबानी

भारतीय संस्कृति को जब भी वैश्विक मंच पर पेश करने की बात आती है तो अंबानी परिवार सबसे आगे रहता है। मेट गाला के इवेंट में ईशा अंबानी एक बार ऐसा ही करती नजर आईं। सुनहरी साड़ी में सजी हुई ईशा अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया है। गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की साड़ी में समृद्ध भारत की झलक देखने को मिल रही थी। इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान दो चीजों ने खींचा। एक ईशा के बालों में सजा हुआ गजरा जो उनकी साड़ी के पल्लू जितना लंबा था और दूसरा उन्होंने अपने हाथ में आम पकड़ा हुआ था। इस रॉयल लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने जो ब्लाउज पहना था वह काफी स्टाइलिश था। इस पर ज्वेलरी की डिटेलिंग की गई थी जो उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन से ली गई है।

कहां देख सकते है इवेंट

मेट गाला का आयोजन न्यूयॉर्क में 4 मई की शाम 6 बजे शुरू हुआ। जिसे भारत में 5 मई की सुबह 3:30 के बाद से देखा जा सकता है। इंडियन ऑडियंस के लिए इस इवेंट को वोग मैग्जीन के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया। वहीं यूजर्स इसे Hulu live tv, peacock जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews