Mister Mummy पहला लुक :– रितेश और जेनेलिया की जोड़ी फिर से हंसी ठिठोली के साथ हाजिर

Mister Mummy पहला लुक :– रितेश और जेनेलिया की जोड़ी फिर से हंसी ठिठोली के साथ हाजिर

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । अभीनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी  अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा साथ में फिर से एक बार स्क्रीन पर दिखने वाले हैं,  अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर मम्मी के  साथ। हालांकि दोनों की जोड़ी बहुत ही ज्यादा मशहूर है और उनके फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद भी करते हैं। आज जेनेलिया डिसूजा ने अपनी फिल्म मिस्टर मामी का  पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पोस्टर में जेनेलिया और रितेश दोनों ही प्रेग्नेंट दिखाए जा रहे हैं। दोनो के दूसरे के बगल में अपने बेबी बंप के साथ लेते नजर आए , और एक दूसरे के चेहरे को देखते हुए चिंतित प्रतित हो रहे हैं । ट्विटर पर जेनेलिया ने अपना फिल्म का पोस्टर पोस्टर साझा करते हुए कहा कि, ” हंसी की एक ऐसी अजीब सवारी और कहानी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। अपने दिल को हंसाने के लिए तैयार हो जाओ और जब तक आपका पेट दर्द न करे # मिस्टर मम्मी”

यह भी पढ़े … 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जायेंगे फरहान अख्तर , जाने कैसी होगी शादी की तैयारियां

शाद अली द्वारा निर्देशित, फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत द्वारा निर्मित फिल्म Mister Mummy एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है । जिसकी कहानी एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है । और जब बच्चों की बात आती है तो,  अपोजिंग चॉइस के साथ बचपन के सपने टूटने लगते हैं । लेकिन लगता है किस्मत ने दोनों के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews