Sa Re Ga Ma Pa के मंच पर इमोशनल हुए मिथुन चक्रवर्ती, बेटे नमाशी ने पिता के लिए भेजा दिल छू लेने वाला मैसेज

Sa Re Ga Ma Pa के मंच पर इमोशनल हुए मिथुन चक्रवर्ती, बेटे नमाशी ने पिता के लिए भेजा दिल छू लेने वाला मैसेज

Sa Re Ga Ma Pa 2023 : “सा रे गा मा पा” एक रियलिटी टेलीविजन शो है। बता दें कि इस शो का मुख्य उद्देश्य भारतीय गायकों को खोजना और उन्हें एक संगीतीय मंच पर सफलता प्राप्त करने का मौका देना है। वहीं, शो के विजेता को आम तौर पर एक म्यूजिक करियर की अच्छी शुरुआत के लिए मौका मिलता है। केवल इतना ही नहीं, कई पूर्व विजेता भारतीय संगीत इंडस्ट्री में प्रमुख संगीतकार और गायक बन गए हैं। जिन्होंने अब अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना रखा है।

मिथुन चक्रवर्ती हुए इमोशनल

हाल ही के एपिसोड में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जहां उनके बेटे के कारण उनकी आंखें भर आई। दरअसल, बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही मिथुन अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इससे पूरा माहौल इमोशनल हो गया। जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटे नमाशी ने कही ये बातें

दरअसल, नमाशी चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होने दी। उनके पेरेंट्स हर वक्त उनके लिए एक मजबूत पिलर बनकर खड़े रहे। नमाशी ने आगे कहा कि उनके मम्मी-पापा हमेशा ही उनके दोस्त बनकर रहे हैं। बिना उनकी फरमाइश के हर चीज उन्हें मिली है। मैंने एक बार अपनी मां से कहा कि हमें जिंदगी में सबकुछ मिला और हमें कोई मेहनत भी नहीं करनी पड़ी।

View this post on Instagram

A post shared by Zee TV (@zeetv)

नमाशी आगे कहते हैं कि वो एक सुपरस्टार के घर पैदा हुए हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमें जमीन से जोड़े रखा। हमारे पिता ने हमें हमेशा इमानदारी से काम करना सिखाया है जो कि हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे उन्होंने कहा कि उनके पिता कभी निराश या मायूस नहीं हुए हैं। हमेशा हर मुसीबतों का डटकर सामना किया है। अपने 45 साल के करियर में वह कभी भी घर पर नहीं बैठे सिवाय कोविड के दो साल छोड़कर। वह हमेशा काम में बिजी रहते थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews