आवारापन 2 का हिस्सा नहीं है मोहित सूरी, अब बोले- इमरान हाशमी के साथ बिना सोचे…

मोहित सूरी और इमरान हाशमी एक दूसरे के साथ कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। अब एक्टर की अगली फिल्म आवारापन 2 आ रही है लेकिन मोहित उसका हिस्सा नहीं। इसपर अब उनका रिएक्शन आया है।
Mohit Suri

बॉलीवुड फिल्म मेकर मोहित सूरी और एक्टर इमरान हाशमी अब तक 8 फिल्म एक साथ कर चुके हैं। साल 2007 में आई आवारापन में भी दोनों ने एक साथ काम किया था। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल के रिलीज होने की जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म के बैनर तले आवारापन 2 बनाई गई है। इस बार निर्देशक नितिन कक्कड़ के हाथों में है। 14 अगस्त को रिलीज की जाएगी। अब इस बारे में मोहित सूरी को बात करते हुए देखा गया।

आवारापन 2 का हिस्सा नहीं हैं मोहित सूरी

मोहित सूरी इस फ्रेंचाइजी की ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक हैं और अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें सीक्वल से बाहर होने पर बात करते हुए देखा गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित ने बताया कि मुझे पहले इस निर्देशन को लेकर कभी पूछा ही नहीं गया था। यही बात है, ऐसा नहीं है कि वह मेरे साथ काम करना चाहते थे।

इमरान को लेकर कही ये बात

मोहित सूरी ने बताया कि वह इमरान हाशमी के साथ बिना सोचे समझे काम करने के लिए तैयार हो जाते। फिल्म मेकर के मुताबिक मैं इमरान के साथ बिना सोचे समझे कि काम करने के लिए तैयार हूं। मैं उनके साथ आठ फिल्में कर चुका हूं। हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए मुझे उन्हें एक बहुत दमदार रोल देना होगा। मैं उन्हें ऐसा कोई भी कॉल करने के लिए नहीं बोल सकता हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों का साथ काम करना उनसे ज्यादा मेरे लिए फायदे की बात है।

मोहित का वर्क फ्रंट

मोहित सूरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्होंने सैयारा का निर्देशन किया था। इस फिल्म के जरिए न्यूकमर अनीत और अहान पांडे का डेब्यू भी हुआ है। इस फिल्म की कहानी भी नहीं बल्कि गानों में भी लोगों का और एक बार फिर मोहित सूरी ने अपने रोमांटिक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर राज किया। यह कहा जा रहा है की फिल्ममेकर एक बार फिर इन दोनों कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews