Mouni Roy ने पति के साथ पेरिस में मनाया अपना 38वां जन्मदिन, दिशा ने बेस्ट फ्रेंड के लिए लिखा खास मैसेज

Mouni Roy ने पति के साथ पेरिस में मनाया अपना 38वां जन्मदिन, दिशा ने बेस्ट फ्रेंड के लिए लिखा खास मैसेज

Mouni Roy Birthday : मौनी रॉय भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेत्री हैं, जो भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने प्रमुख काम के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शोज़ में अभिनय किया है। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल “क्या वक़्त की है रोशनी” (2007) से की। जिसके बाद उन्होंने “नागिन” सीरियल के किरदार से पहचान प्राप्त की। वह इस सीरियल में नागिन के किरदार में अपनी अद्वितीय अदाओं के लिए प्रसिद्ध हुईं और बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा दिया। इसी कड़ी में आज वो अपने पति के साथ पेरिस में अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

दिशा ने बेस्ट फ्रेंड के लिए लिखा खास मैसेज

सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाईंयों की ढेर लगी हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस की सबसे क्लोज फ्रेंड दिशा पटानी भी उनके जन्मदिन को कुछ इस अंदाज में खास बनाया कि फैंस खुद को वाओ बोलने से रोक नहीं पाएं। दरअसल, दिशा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के साथ कुछ फोटोस और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें दोनों की गहरी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

कैप्शन में लिखी ये बातें

जिसे शेयर करते हुए दिशा ने बहुत ही शानदार कैप्शन लिखा, “मेरे मोन्ज़, आप बहुत खास हैं और आपने इस साल सच में मेरे जीवन को सबसे खुबसुरत तरीके से बदल दिया है, मेरी सभी सुखद यादें आपके साथ हैं। दिल से सबसे खूबसूरत लेडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप जहां भी जाएं अपने आसपास प्यार और पॉजिटिव एनर्जी फैलाती रहें। आई लव यू।” जिसपर मौनी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, मेरी डी. तुम मेरा प्यार और उजाला हो। मेरी लाइफ में इतना प्यार और प्रकाश लाने के लिए शुक्रिया। I Wuvv you.

मौनी रॉय का करियर

बता दें कि मौनी रॉय की शुरुआत टेलीविजन सीरियल्स से नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। जिसके बाद वो टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सीरियल्स में काम करने लगीं। मौनी रॉय की शुरूआती करियर के दौरान वे कई म्यूजिक वीडियोज़ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आईं। जिसके बाद वे कला के क्षेत्र में अपना स्थान बनाने के लिए मुंबई आईं। उन्होंने अपने करियर का आरंभ टेलीविजन सीरियल “क्या वक़्त की है रोषनी” (2007) से किया। जिसके बाद वो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी”, “देवों के देव महादेव” और “नागिन” जैसे पॉपुलर सीरियल्स में बतौर लीड रोल नजर आईं।

जल्द इस सीरीज में आएंगी नजर

वहीं, मौनी रॉय जल्द ही ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 13 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें फैंस को मौनी रॉय का नया अभिनय देखने को मिलेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews