पूर्व सीएम की पत्नी ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।

पूर्व सीएम की पत्नी ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।

मुम्बई डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने श्रीलंकन गाने का हिंदी वर्जन गाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अमृता की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

आज शाम मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, 3 राज्य मंत्रियों को किया जायेगा प्रमोट, यह विधायक लेंगे शपथ

सोशल मीडिया पर अमृता फडणवीस के द्वारा गाया हुआ “मानिके मागे हिते” गाने का हिन्दी वर्जन जमकर वायरल हो रहा है और लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल श्रीलंकन सिंगर योहानी डिलोका डी डिसिल्वा ने श्रीलंकन गाना “मानिके मागे हिते” गाया था जो इंस्टाग्राम पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। अब इसी वायरल सॉन्ग का हिंदी वर्जन अमृता फडणवीस ने रैंप स्टाइल में तैयार किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। अमृता ने इस गाने को बेहद खूबसूरती से गाया है। गाना इतना बढ़िया गाया गया है कि इसे बिना सुने आप रह नहीं पाएंगे। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली अमृता बेहद अच्छा गाना गाती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews