मुन्ना भैया का ललित नहीं रहा, हार्ट अटैक से हुआ निधन।

मुन्ना भैया का ललित नहीं रहा, हार्ट अटैक से हुआ निधन।

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर वेबसरीज मिर्जापुर (mirzapur webseries) में ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पुलिस द्वारा उनकी डेड बॉडी को उनके वर्सोवा स्थित फ्लैट से जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने मिश्रा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए डॉ कूपर अस्पताल भेजा तब उनका शरीर आधा खराब हो चुका था।

Recruitment 2021: इन पदों पर निकली वैकेंसी, 28 दिसंबर तक करें आवेदन, जाने पात्रता सहित अन्य जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मा मिश्रा का निधन लगभग 2 से 3 दिन उनके फ्लैट में हार्ट अटैक की वजह से होगया था, जिस वजह से जब पुलिस को उनकी डेड बॉडी मिली तब वह आधी सड़ चुकी थी।

ललित की मौत पर दिव्येंदु उर्फ मुन्ना भैया ने दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट की, जिसमें मिश्र सफेद रंग का कैप लगाए नज़र आ रहे हैं। अपने पोस्ट पर मुन्ना भैया ने लिखा “RIP BRAHMA MISHRA OUR LALIT IS NO MORE LETS PRAY FOR HIM”. दिव्येंदु के अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा और श्रिया पिलगांवकर ने भी एक्टर की मौत पर दुख जताया। आपको बता दें मिर्ज़ापुर के अलावा ब्रह्मा मिश्रा ने केसरी और मांझी जैसी मशहूर फिल्मों में भी काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews