Naseeb Se Song Out: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी जल्द ही फिल्म सत्य प्रेम की कथा में दिखाई देने वाली है। फ्रेंड्स इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है और टीजर आने के बाद ये एक्साइटमेंट सातवें पर आसमान पर पहुंच गई है।

अब इस फिल्म से कार्तिक और कियारा का गाना नसीब से रिलीज किया जा चुका है। जिसके सामने आने के बाद फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और चंद मिनटों में लाखों व्यूज इस गाने पर आ चुके हैं।

Naseeb Se Song में कार्तिक कियारा की केमिस्ट्री

रिलीज होते ही जनता को अपना दीवाना बना दिया है और लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सबसे ज्यादा कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस गाने की रिलीज को 1 घंटा भी नहीं हुआ था और इसके व्यूज 1.5 लाख पर पहुंच गए थे। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और कार्तिक और कियारा को एक दूसरे के प्यार में डूबा देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पुराने दौर की आएगी याद

गाने का लिरिक्स ओं म्यूजिक सुनने के बाद लोगों को बॉलीवुड के पुराने दौर की याद आने वाली है और विशाल मिश्रा की आवाज हर किसी का दिल जीत लेगी। वीडियो पर कमेंट आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा विशाल मिश्रा की आवाज में जादू है। दूसरे यूज़र ने कहा पुराने दौर की याद आ गई। एक ने कहा बहुत ही शानदार गाना है। लोग गाने में दिखाए गए सीन की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें कियारा और कार्तिक की जोड़ी पसंद आ रही है।

जल्द होगी रिलीज

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये इस साल 29 जून को रिलीज की जाएगी और भूलभुलैया के बाद दूसरी बार कार्तिक और कियारा की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करेगी।