Navya Siddhant Video: डेटिंग की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए नव्या और सिद्धांत, फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन

Navya Siddhant Video

Navya Siddhant Video Viral: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट में लिखे गए कैप्शन और कमेंट भी कई बार उनके रिलेशनशिप की चर्चा की वजह बने हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की है और ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने आया है।

ये दोनों एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि इनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों एयरपोर्ट पर साथ में नजर आ रहे हैं और इनका मस्ती भरा अंदाज फैंस को उनके रिलेशनशिप की बातों पर विश्वास करने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर तरह तरह के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।

देखें Navya Siddhant Video

सोशल मीडिया पर इन दोनों का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और दामाद बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी नव्या नवेली, सिध्दांत चतुर्वेदी के साथ हंसते मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि ये दोनों गोवा से लौटे हैं और वीडियो में दोनों का कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो देखने के बाद कुछ लोग फैंस पर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि नव्या सिद्धांत से बेहतर लड़का डिजर्व करती हैं।

सिद्धांत नव्या का वर्क फ्रंट

नव्या और सिद्धांत की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आ रही है। हालांकि, दोनों ने अब तक इस बारे में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो नव्या अपने पॉडकास्ट के साथ सोशल वर्क के चलते काफी चर्चा में रहती हैं और सामाजिक कार्यों के उनके कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। नव्या अक्सर अपने फाउंडेशन के काम के चलते अलग-अलग लोकेशन पर नजर आती हैं।

वहीं सिध्दांत चतुर्वेदी को गहराइयां और गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि, इससे पहले वो वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। साल 2016 में उन्हें लाइफ सही है और इंसाइड एज से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी एक्टिंग के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है और जल्द ही वह फिल्म योद्धा और खो गए हम कहां में दिखाई देने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews