ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी का छापा, 2 घंटे तक चली कार्रवाई

ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी का छापा, 2 घंटे तक चली कार्रवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल (arjun rampal) के घर छापेमारी की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी (sushant singh rajput suicide case) मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी एक्शन में है। सिनेमा जगत से जुड़ी कई हस्तियों के यहां लगातार छापामार कार्रवाई हुई है। ड्रग्स मामले की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इस सिलसिले में कई पैडलर्स को गिरफ़्तार भी कर चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर भी छापा मारा गया

इससे पहले रविवार को प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के घर छापामार कार्रवाई हुई थी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सोमवार को एनसीबी के अधिकारियों ने अर्जुन रामपाल के मुंबई में बांद्रा स्थित घर पर पहुंच छापामार कार्रवाई की।बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स पहले ही इस मामले में फंसे हुए हैं। अक्टूबर में उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास से हशीश और अल्प्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं, जो नारकोटिक्स की तरफ से प्रतिबंधित हैं। अगिसिलाओस का कनेक्शन ओमेगा गोडविन नाम के व्यक्ति से भी बताया गया था जो मुंबई में कोकीन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। अब इसी सिलसिले में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर के छापा मारा और करीब 2 घंटे तक ये कार्रवाई चलती रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews