Netflix पर आते ही ट्रेंड कर रही है ये रोमांटिक कॉमेडी, आप भी कर सकते हैं स्ट्रीम

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक कहानी मौजूद है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।
Netflix

बड़े पर्दे के साथ आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। अगर आप भी फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो रोमांटिक से लेकर एक्शन और कॉमेडी आपको सब कुछ देखने को मिल जाएगा।

रोमांटिक कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे हर कोई देखना पसंद करता है। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ रोमांस हर किसी को अच्छा लगता है। नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह की कहानी देखने को मिल जाएगी। आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताते हैं, जो रिलीज होने के बाद से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी

नेटफ्लिक्स पर एक रोमांटिक कॉमेडी ट्रेंड कर रही है। इसमें प्यार, ड्रामा और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलने वाला है। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे अपने से डबल उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है। जब उसे माता-पिता से मिलवाने की बारी आती है तब खूब ड्रामा होता है। माता-पिता को लगता तो है की बेटी अपने पिता की उम्र के आदमी से शादी कर रही है लेकिन वह कुछ कहते नहीं है और चुपचाप लड़के से उसे दूर करने की साजिश करने लगते हैं। वह अपनी बेटी की जिंदगी में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री करवाते हैं। अब बेटी माता-पिता की चॉइस से शादी करती है या फिर अपने प्यार से यही फिल्म में दिखाया गया है। बाप बेटी की लड़ाई, प्यार और सैक्रिफाइस और बीच-बीच में आने वाली कॉमेडी फिल्म में आपको सब कुछ देखने को मिलेगा।

कौन सी है फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह दे दे प्यार दे 2 है। यह 14 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे 9 जनवरी को ऑनलाइन रिलीज किया गया था और यह तब से ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। ये दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। सीक्वल को थिएटर में उतना प्यार नहीं मिला जितना दर्शकों ने इसे OTT पर पसंद किया।

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में आपको अजय देवगन, आर माधवन, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिज़ान जाफरी और गौतमी कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लव रंजन ने लिखा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews