Hindi News

इस हफ्ते OTT पर पर स्ट्रीम करें ये फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सीक्रेट मिशन भरपूर मनोरंजन करेगी ये कहानियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर शुक्रवार की तरह यह शुक्रवार की सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाने वाली है।
इस हफ्ते OTT पर पर स्ट्रीम करें ये फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सीक्रेट मिशन भरपूर मनोरंजन करेगी ये कहानियां

दर्शकों के लिए हर शुक्रवार को कोई ना कोई नई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। इस शुक्रवार भी कई कहानियां पेश की जाने वाली है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। अगर आप भी अलग-अलग फ़िल्में और सीरीज देखने के शौकीन है तो हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं कि कौन सी फिल्में आप देख सकते हैं।

फिल्मों की रिलीज के लिए शुक्रवार का दिन खास माना गया है। आज से नहीं बल्कि सालों से फ्राईडे रिलीज का चलन चल रहा है। अब ये चलन केवल बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रह गया बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज के लिए भी अक्सर यही दिन चुना जाता है। चलिए अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जान लेते हैं।

सिस्टम

22 तारीख को जियो हॉटस्टार पर सोनाक्षी सिन्हा की कोर्ट रूम ड्रामा सिस्टम रिलीज की जाने वाली है। डायरेक्टर अश्विनी अय्यर इस बार इमोशनल कहानियों से बिल्कुल अलग नई कहानी ला रही हैं। इसमें दो महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जिसमें से एक को अपने पिता की मशहूर लव फॉर्म में पार्टनरशिप हासिल करने के लिए शर्त जितना है। वहीं दूसरी जो एक साधारण परिवार से है लेकिन तेज तर्रार और समझदार स्टेनोग्राफर है लेकिन उसका अपना छिपा हुआ मकसद है। फिल्म में आशुतोष गोवारिकर भी नजर आने वाले हैं।

सतरंगी

ये कहानी 22 मई को Zee5 पर रिलीज की जाने वाली है। ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी है कहानी सत्ता, जाति और ऊंच नीच के भेदभाव पर बनी हुई है। इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जो लौंडा नाच करने वाले का बेटा है। एक ऐसा पारंपरिक लोक कलाकार जो त्योहार और शादियों में औरतों के कपड़े पहन कर नाचता है। फिल्म का किरदार बबलू इस पहचान की बेज्जती को जलते हुए बड़ा हुआ है और मजबूरी में उसे अपने पिता की जगह लेनी पड़ती है। एक तरफ वो लल्ली बन जाता है और दूसरी तरफ बबलू के रूप में मोर्चा खोलता है। वो कैसे अपना बदला लेता है यही फिल्म में दिखाया गया है।

जैक रायन

जैक रायन एक बार फिर घोस्ट वॉर के साथ लौट रहे हैं। प्राइम वीडियो पर आप ये फिल्म देख सकते हैं। इसमें एक बात फिर ये होनहार एजेंट एक इंटरनेशनल सीक्रेट मिशन पर है। उसकी टीम में एक बागी शामिल है जिस टीम के हर कदम के बारे में मालूम है। अब इस बागी को पहचानकर जानलेवा मिशन को कैसे रोका जाएगा यही फिल्म में बताया गया है।

मधुविधू

अगर आप मलयालम फुल में देखना पसंद करते हैं तो यह कॉमेडी ड्रामा सोनी लिव पर रिलीज किया जा रहा है। यह कैसे नौजवान की कहानी है जो पुरुषों के घर में बड़ा हुआ है। अपने परिवार की अजीब हालातों की वजह से वह बार-बार दुल्हन ढूंढने में नाकाम रहता है। लेकिन आखिर में उसे स्नेहा नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इनकी बात शादी तक पहुंच जाती है लेकिन उसने भी काफी उथल-पुथल है। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और अब ओटीटी पर आएगी।

ये फिल्में भी होगी रिलीज

इनके अलावा लेडीज फर्स्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। स्काई मेड सीजन 4 जियो हॉटस्टार पर आएगा। बारा ब्रावा सीजन 2 प्राइम विडियो पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews