बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत को हर सामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। मुद्दा चाहे कोई सा भी हो वह बेबाकी से अपनी राय जरूर रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक मैसेज शेयर करते हुए मैरिड महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को संदेश भी दिया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा और भोपाल में हाल ही में दो मामले सामने आए हैं। जिसमें शादी के बाद लड़कियों की मौत हुई है और परिवार द्वारा उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। इन दो घटनाओं के बाद ही एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने औरतों से शादी से पहले इंडिपेंडेंट बनने और अपने करियर पर ध्यान देने को बोला है।
दो घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध
हाल ही में देश में दो घटना देखने को मिली, जिसने हलचल मचा दी है। एक मामला नोएडा की 31 वर्षीय महिला का जो भोपाल स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। इस मामले में लड़की के परिवार में शादी के बाद मानसिक और भावनात्मक तनाव का आरोप लगाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच चल रही है।
वहीं दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा का है। परिवार का कहना है कि दहेज स्टूडेंट से परेशान होकर उनकी 24 वर्ष की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। यह दोनों ही मामले सामने आने के बाद शादी के बाद महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव पर सार्वजनिक बहस छिड़ गई है।

कंगना ने बताई महिलाओं की स्थिति
अपने पोस्ट के जरिए कंगना ने औरतों को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा हरदम शादीशुदा औरतों से जुड़ी दुखद खबरें आती हैं। इनमें से कहानी पढ़ी-लिखी लड़कियां त्रासदी आने से पहले ही अपने माता-पिता से घुटन भरी परिस्थिति से निकालने की गुहार लगाती हैं। लेकिन भारतीय समाज में बेटियों की शादी के बाद छोड़ दिया जाता है।
एक्ट्रेस ने दी समझाइश
कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा। मेरी सलाह आंसर की औरतों के लिए जो सोशल मीडिया, फैशन, मेकअप, डेटिंग और शादी इंडस्ट्री आपको नहीं बता रही। आपका करियर आपके जीवन में किसी भी आदमी से जरूरी है। शादी के बारे में तब सोचें जब आप आत्मनिर्भर हो जाएं। कंगना ने आगे लिखा आपको अपना हीरो खुद बनना होगा, कोई आपको बचाने नहीं आएगा। आप जो हैं और आप जो करती हैं, वो इस बात से ज्यादा जरूरी है कि आप किस से शादी करती हैं। मनचाही जिंदगी बनाएं, किसी की बात ना सुनें।






