बीती रात अचानक ये खबर सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन के तबीयत खराब हो गई हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जैसे ही एक्टर के फैंस ने यह सुना वह उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान हो गए थे। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करना लगे।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा था कि अमिताभ को नानावटी अस्पताल के भर्ती किया गया है। इतना ही नहीं ये भी बताया गया था कि उनके बेटे अभिषेक उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा था को एक्टर पेट से संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं। चलिए अब आपको इन सारी खबरों का सच बता देते हैं।
एकदम फिट हैं अमिताभ बच्चन
बिग बी के एडमिट होने की खबरों ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक वो बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और उन्हें भर्ती नहीं किया गया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को महानायक नानावती अस्पताल गए जरूर थे लेकिन ये उनका रूटीन चेकअप था। हर महीने की तरह वो इस बार भी अपना चेकअप कराने के लिए अस्पताल आए थे और इसके बाद घर लौट गए।
अमिताभ ने किया पोस्ट
अपने एडमिट होने की खबरों के बीच महानायक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भी देखा गया। X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा चील जब बोल होवे शांत तो भैया, तोते सुरु करें, इस बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु के!!!! बजारे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!!एक रहे ‘हिल’ भैया के पेड़ का दर्पण; औ दूसरे विलिंगटन की याद !!”
T 5746 – पिलोरी – बड़ुंबा !!! ✏️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 19, 2026
फैंस से भी मिले थे बिग बी
बता दें कि बिग बी के एडमिट होने की खबरों में उनके तीन दिन पहले अस्पताल पहुंचने की बात कही गई थी, जो पूरी तरह से झूठ है। दरअसल बीते रविवार ही उन्होंने अपने बंगले के बाहर फैंस से मुलाकात की थी। एक्टर को अपने ब्लॉग पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए शुभचिंतकों और फैंस का शुक्रिया कहते भी देखा गया था।






