Hindi News

बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ या अशुभ? जानिए वास्तु के जरूरी नियम

Written by:Bhawna Choubey
Published:
घर में 7 घोड़ों की पेंटिंग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, लेकिन गलत जगह लगाने से परेशानी भी बढ़ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए बेडरूम में यह तस्वीर लगाना शुभ है या नहीं।
बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ या अशुभ? जानिए वास्तु के जरूरी नियम

आजकल घर सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की पेंटिंग्स लगाते हैं। इनमें 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। वास्तु शास्त्र में इसे सफलता, तरक्की और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि कई लोग अपने घर या ऑफिस में यह पेंटिंग जरूर लगाते हैं।

लेकिन कई बार लोग बिना सही जानकारी के इसे कहीं भी लगा देते हैं। खासकर बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल रहते हैं। वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर हर जगह के लिए सही नहीं मानी जाती।

क्या बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना सही है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह पेंटिंग तेज ऊर्जा और गति का प्रतीक होती है। बेडरूम वह जगह होती है जहां इंसान आराम करता है और शांति चाहता है। जबकि दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगातार एक्टिव एनर्जी को दिखाती है। ऐसे में इसे बेडरूम में लगाने से मन अशांत रह सकता है। कुछ लोगों को बेचैनी, तनाव या नींद से जुड़ी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं। इसी कारण वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 7 घोड़ों की पेंटिंग को बेडरूम की बजाय लिविंग रूम, ऑफिस या बैठक में लगाना ज्यादा अच्छा रहता है।

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने की सही दिशा

पूर्व दिशा
पूर्व दिशा में 7 घोड़ों की पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह दिशा सूर्योदय की मानी जाती है, इसलिए इसे शुभ माना जाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा
वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में यह तस्वीर लगाने से घर में शांति और सौहार्द बढ़ता है। परिवार के रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा
यदि रिश्तों में तनाव रहता है, तो इस दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सामंजस्य बढ़ता है।

कैसी होनी चाहिए 7 घोड़ों की पेंटिंग?

  • हमेशा ऐसी तस्वीर चुनें जिसमें घोड़े शांत और सुंदर दिखाई दें।
  • सफेद रंग के घोड़े सबसे शुभ माने जाते हैं।
  • तस्वीर में साफ मौसम दिखना चाहिए।
  • तूफान, धूल या अंधेरा दिखाने वाली पेंटिंग घर में नहीं लगानी चाहिए।
  • अधूरी या टूटी हुई तस्वीर लगाने से बचें।
  • घोड़ों की संख्या 7 या कोई विषम संख्या होनी चाहिए।

    Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews