Hindi News

सोशल मीडिया पर छाया मेलोडी मोमेंट, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की खास चॉकलेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सोशल मीडिया एक बार फिर मेलोडी मोमेंट से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर छाया मेलोडी मोमेंट, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की खास चॉकलेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनेता हैं, जिनका हर एक काम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। वो चाहे देश विदेश के दौरे हों या फिर आध्यात्मिक यात्रा। इसी तरह से पीएम की इटली यात्रा भी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर मेलोडी मोमेंट सुर्खियों में आ गया है।

बता दें कि पीएम मोदी 5 दिवसीय विदेश दौरे पर निकले थे। इसी कड़ी में वो इटली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री की इटली पीएम के साथ दोस्ती पहले से ही चर्चा का विषय रही है। अब एक वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को ओर भी बढ़ा दिया हैं। इस वीडियो को जॉर्जिया ने खुद शेयर किया है।

जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए जॉर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें एक चॉकलेट गिफ्ट करते दिखाई दे रहे हैं। मेलोनी कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है जो है बहुत ही अच्छी टॉफी। इसके बाद पीएम मोदी कहते हैं मेलोडी और फिर दोनों नेता हंसने लगते हैं। इसे शेयर करते हुए जॉर्जिया ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।

साथ किया डिनर और कोलोसियम का दौरा

इस वीडियो के सामने आने से पहले कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। जिन्हें जॉर्जिया और पीएम मोदी दोनों ने ही शेयर किया था। तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला। हमने कोलोसियम का दौरा किया। कई विषयों पर विचार साझा किए। आज हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं। भारत इटली की मित्रता को मजबूत रखने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

वहीं मेलोनी ने भी X हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त। ये तस्वीरे और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री एक ही कार में यात्रा करते हुए दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews