Hindi News

PM मोदी का इटली दौरा, जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेशी दौरे के तहत आज इटली पहुंच गए हैं। यहां वो राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी उनकी भेंट होगी।
PM मोदी का इटली दौरा, जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर निकले हैं। अब वह अपने अंतिम पड़ाव इटली की राजधानी रोम पहुंच चुके हैं। 15 मई से पीएम की ये यात्रा शुरू हुई थी। जो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। यहां पर जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। इन दोनों के बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा है और यह जब भी मिलते है, इनकी मुलाकात आत्मीयता से भरी होती है। जैसे ही प्रधानमंत्री इटली पहुंचे मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए उनका स्वागत किया।

मेलोनी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री इटली पहुंच चुके हैं और बुधवार को वापस भारत लौटने से पहले वह यहां राष्ट्रपति सेर्जियो मैटारेला से वेट करने वाले हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होने वाली है। यह दोनों द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और उच्च स्तरीय राजनीति के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

मजबूत होंगे भारत इटली संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को ओर भी मजबूत करने का काम करेगा। दरअसल, दोनों पक्षों की ओर से संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025 2029 सक्रिय रूप से लागू की जाएगी।

पहले भी जा चुके हैं इटली

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली जाते हुए देखा गया था। इसके पहले वह तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होते नजर आए। यहां उन्होंने नॉर्वे और नॉर्डिक देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक में भाग लिया।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। मंत्रालय ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो की सफल यात्रा के बाद रवाना हो गए हैं। इनमें कई महत्वपूर्ण परिणाम शामिल है। भारत नॉर्वे साझेदारी का नया अध्याय खुला है। पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण के लिए रोम रवाना हो गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews