“जुग-जुग जियो” का नया गाना “रंगी सारी” रिलीज: वरुण धवन-कियारा आडवाणी के हॉट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

“जुग-जुग जियो” का नया गाना “रंगी सारी” रिलीज: वरुण धवन-कियारा आडवाणी के हॉट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म “जुग जुग जियो” का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग का नाम “रंगी सारी (Rangi Sari) ” है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का यह गाना “रंगी सारी” गाने का रीमेक है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में फिल्म के प्रमुख किरदार वरुण धवन और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में नाचते नजर आयें है। इस गाने के सिंगर कनिष्ट सेठ और कविता सेठ हैं। इससे पहले इस फिल्म का एक और गाना नाच पंजाबन पहले ही रिलीज हो चुका है।

यह भी पढ़े… SBI ने किया अपने ग्राहकों को अलर्ट! बैंक का मैसेज फ्रॉड है या सच ऐसे करें पहचान

“जुग जुग जियो” फिल्म में कियारा और वरुण के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी एहम भूमिका निभाने वाले है। फिल्म कि पूरी कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी, प्यार और तलाक के मुद्दे से जुड़ी है। तो वहीं बात गाने कि करे तो यह गाना काफी सुकून वाला है, जो आपको होली कि याद दिला सकता है। इस सॉन्ग पर कियारा और वरुण दोनों ही हॉट अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों कि केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। बता दें कि वरुण धवन पहली बार फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। तो वहीं हाल ही कियारा आडवाणी कि फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews