SBI ने किया अपने ग्राहकों को अलर्ट! बैंक का मैसेज फ्रॉड है या सच ऐसे करें पहचान

SBI ने किया अपने ग्राहकों को अलर्ट! बैंक का मैसेज फ्रॉड है या सच ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समय-समय पर अपने ग्राहकों को अलर्ट करता रहता है। अक्सर आपके फोन में बैंक के कई मैसेज आते, जिन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। एसबीआई के नाम पर कई लोग ठगी भी करते हैं। तो आपका भी एसबीआई में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। बीते दिन एसबीआई ने ग्राहकों को अलर्ट किया और फ्रॉड मैसेज से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़े … Nothing Phone 1: इंतजार हुआ खत्म! Nothing ला रहा है इस हफ्ते अपना पहला स्मार्टफोन, जाने डीटेल

इन दिनों कई फ्रॉड चल रहें है। अलग-अलग तरीकों से अब तक कई लोगों को चुना भी लग चुका है। अक्सर आपके मोबाईल फोन में बैंक की तरफ से मैसेज आते है। आप एसबीआई द्वारा बताए गए तरीके से फ्रॉड वाले मैसेज का पता लगा सकते हैं, ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। बैंक ने बताया की यदि कोई मैसेज आपको मिला है, तो उसके शॉर्ट कोड को चेक करें। एसबीआई हमेशा SBI/SB कोड का इस्तेमाल करता है, जैसे की SBIINB, SBYONO, SBIBNK इत्यादि। यदि आपको ऐसे कोड मिले तो समझे की यह बैंक का ऑफिशियल मैसेज है। जानकारी के मुताबिक किसी भी अज्ञात सोर्स से आए मैसेज का रिप्लाइ ना करें। आपके एक रिप्लाइ से आपके ट्रैन्सैक्शन की डीटेल लीक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews