Nikita Roy की नई रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन आएगी सोनाक्षी सिन्हा की सस्पेंस थ्रिलर

सोनाक्षी सिन्हा अपने दर्शकों के लिए जब भी कोई फिल्म लेकर आती हैं, उनका दिल जीत लेती हैं। उन्हें जल्द ही थ्रिलर ड्रामा निकिता रॉय में देखा जाएगा जिसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।
Nikita roy

सोनाक्षी सिन्हा को अब तक रोमांटिक से लेकर हॉरर सभी तरह की फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। अब वो एक थ्रिलर ड्रामा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। आज 30 मई को उनकी यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा के इस थ्रिलर ड्रामा को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। ‘निकिता रॉय’ को खुद एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इसमें सोनाक्षी का मुख्य किरदार है जिसका नाम निकिता है। पिछले महीने इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया था लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।

आगे बड़ी Nikita Roy की रिलीज डेट 

‘निकिता रॉय’ देखने के लिए अब दर्शकों को एक महीने का इंतजार करना होगा। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई डेट का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कैलेंडर में मार्क कर लो, निकिता रॉय’ की नई रिलीज डेट आ गई है।

कब आएगी फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इसमें उनके साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। सुहैल नैय्यर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसे विक्की भगनानी फिल्म के बैनर के लिए बनाया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सोनाक्षी सिन्हा के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें हरी हरा वीरा मल्लू पार्ट 1 में देखा जाने वाला है। यह एक तेलुगू ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर ड्रामा है। 12 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा एक्ट्रेस को फिल्म जटाधारा में भी देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews