अब नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर करना पड़ेगा महंगा

no-password-sharing-for-netflix

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स का एक सब्सक्रिप्शन लो और पासवर्ड शेयर करके तीन दोस्त मजे लो। अब ये नहीं चलेगा। नेटफ्लिक्स और अमेजॉन जैसी कंपनियों को इसकी काट मिल सकती है। लास बेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में वीडियो सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी सिनामीडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक सिस्टम पेश किया है जो आपकी लोकेशन और यूसेज पैटर्न ट्रैक करेगा और कंपनियों को चपत लगने से बचाएगा। ये सिस्टम डाटा एनालिसिस कर ये पता लगाएगा कि एक यूजर घर में नेटफ्लिक्स देख रहा है या कहीं और। यूजर ने अपना पासवर्ड परिवार के किसी सदस्य को दिया है या किसी बाहरी व्यक्ति को। दोस्तों को पासवर्ड देने वालों को चेतावनी वाले मेसेज भेजेगा और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के लिए भी कहेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews