Tejas Teaser: अब आसमान से बरसेगी आग, रिलीज हुआ कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का दमदार टीजर

Tejas Teaser

Tejas Teaser: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं और इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उनके आने वाली फिल्म ‘तेजस’ भी चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस को एक पावरफुल किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से एक्ट्रेस का लुक सामने आया था और अब मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को देखते हुए इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है।

सामने आया ‘तेजस’ का टीजर

कंगना रनौत को अपनी शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई ‘चंद्रमुखी 2’ में भी उन्हें बेहतरीन एक्टिंग करते हुए देखा जा रहा है और फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू अब वह फिल्म ‘तेजस’ में भी दिखाने को तैयार है क्योंकि उन्हें एक एयरफोर्स पायलट के अवतार में देखा जाएगा।

शानदार है टीजर

फिल्म का टीजर वीडियो काफी शानदार है इसकी शुरुआत में एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहन कर तैयार होती हुई जुनून और जब्बे से भरी एक लड़की को दिखाया जाता है। पीछे से आवाज आती है जरूरी नहीं की हर बार बातचीत की जाए, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। मेरे वतन पर बहुत सितम हो गया अब आकाश से बारिश नहीं आग बरसेगी, अगर भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं। इसके पहले एक्ट्रेस का जो लुक पोस्टर सामने आया था वह भी शानदार था।

कब आएगी फिल्म

इस फिल्म की रिलीज डेट 20 अक्टूबर तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बदल कर 27 अक्टूबर कर दिया गया। बता दें की कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ भी 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है इसी के चलते ‘तेजस’ की डेट को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, इस फिल्म के साथ हंसल मेहता की ’12वीं फेल’ भी रिलीज होने वाली है। टीजर वीडियो सामने आने के बाद अब दर्शक बेसब्री से ट्रेलर वीडियो का भी इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का यह वीडियो इंडियन एयर फोर्स डे अवसर पर 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews