अब OTT पर धमाल मचाएगी ‘टाइगर 3’, जानें कब और कहां कर सकते हैं एंजॉय

TIGER

Tiger 3: महेश शर्मा की धमाकेदार डायरेक्टेड फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर 3, साल 2023 के दिवाली पर रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर यह सामने आ रही है कि अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। चलिए हम आपको बताते हैं की ओटीटी पर यह फिल्म कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, तो चलिए जानते हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 फिल्म को ऑडियंस का अच्छा खासा रिस्पांस मिला। साल 2023 में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तावरतोड़ कमाई की थी। टाइगर 3 थिएटर में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर लोगों को एंटरटेन करने आ रही है। अब घर पर आराम से बैठकर पॉपकॉर्न के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

जानें, टाइगर 3 कब और कहां रिलीज होगी

टाइगर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम (Prime Amazon) वीडियो पर रिलीज होगी। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है, “हमने दहाड़ सुनी, टाइगर अपने रास्ते पर है, ”टाइगर 3 ऑनप्राइम, जल्द ही आ रहा है।” हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि किस डेट को टाइगर 3 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

जानें, टाइगर 3 की कितनी कमाई की

आपको बता दें, टाइगर 3 को ओटीटी पर सिर्फ हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा में भी देखा जा सकेगा। सलमान खान की टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी 5 हफ्तों तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खूब धमाल मचाया। फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 282.79 करोड़ का हुआ था। वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 464 करोड़ की कमाई की थी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews