Nysa Devgan Video: इंटरनेट पर छाया नीसा का पुराना वीडियो, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

Nysa Devgan Video

Nysa Devgan Video Viral: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन सबसे चर्चित स्टार किड में से एक हैं। वो हमेशा ही अपनी पार्टियों और ग्लैमरस लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी तो कभी किसी दोस्त के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार लुक्स के चलते उन्हें खरीखोटी भी सुननी पड़ती है। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नीसा देवगन का वीडियो

वैसे तो आए दिन नीसा के वीडियो सामने आते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो उनके बचपन का है। इसमें उनकी क्यूटनेस कमाल की लग रही है। इस पुराने वीडियो में एक्ट्रेस की मां काजोल और भाई युग भी नजर आ रहे हैं। पिंक टॉप और व्हाइट पैंट पहनी निसा दुर्गा पांडाल में दिखाई दे रही हैं और आस पास मौजूद लोगों को टक टकी लगाए देख रही हैं। काजोल ने बेटे युग को गोद ले रखा है, ये वीडियो काफी क्यूट लग रही है।

View this post on Instagram

A post shared by FilmyCook (@filmycook)

लोगों के कमेंट

इस वीडियो पर लोगों को तरह तरह के कमेंट करते हुए देखा गया। एक यूजर ने लिखा वह ओरी को ढूंढ रही है क्या, तो एक का कहना था कि बड़े सितारों के बच्चे की क्यूट ही लगते हैं। कुछ लोग यहां काजोल की तारीफ करते हुए दिखाई दिए और कहा कि इतनी भीड़ में भी आम महिला की तरह बिहेव कर रही है और अपनी बच्ची से भी प्रसाद लेने को बोल रही है।

कुछ लोग ऐसे थे जो यहां नीसा को ट्रोल करने में लगे हुए थे लेकिन ऐसे लोगों को सोशल मीडिया यूजर्स ने जवाब दिया है और कहा है कि बच्ची को जज करने की जरूरत नहीं है। बड़े होकर सभी बदल जाते हैं, अगर विश्वास ना हो तो अपने बचपन की फोटो निकाल कर देख लो।

ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान

नीसा को इन दिनों अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टियों और डिनर पर जाते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले अपने ट्रांसफॉरमेशन से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करके दिखाई देती हैं।

डेब्यू नहीं करेंगी?

नीसा सबसे चर्चित स्टार किड में से एक हैं और उनकी उम्र के कई यंगस्टर इंडस्ट्री में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में अब तक उनके डेब्यू की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। अजय और काजोल दोनों ही यह बता चुके हैं कि अब तक उनकी बेटी ने एक्टिंग में किसी भी तरह का इंटरेस्ट नहीं दिखाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews