अक्टूबर में रिलीज होने वाली हैं ये शानदार फिल्में, दशहरा दिवाली पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका

हर महिला अपने साथ एंटरटेनमेंट का नया डोज लेकर आता है। अक्टूबर में भी एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होने वाली है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
October theater release

October Theater Release: बॉलीवुड के फैंस को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाती है। इनमें से कुछ हिट साबित होती है लेकिन कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आती। पिछले कुछ महीनो में जॉली एलएलबी से लेकर धड़क, सैयारा जैसी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है। अब अक्टूबर का महीना भी अपने साथ एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आने वाला है।

दरअसल नवरात्रि के बाद त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। इन त्योहारों के बीच फिल्में भी दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होगी। चलिए आपको बता देते हैं कि अक्टूबर के महीने में कौन सी फिल्में दस्तक देने वाली है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। ये रॉम कॉम फिल्म है जिसके ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद लगाई जा रही है।

एक दीवाने की दीवानियत

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा यह इंटेंस लव ड्रामा लेकर आ रहे हैं। इसके पहले गाने को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। टीजर पर काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला था। इस पल में प्यार जुनून और धोखे की कहानी दिखाई देने वाली है।

कांतारा चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का दर्शन दे सभी से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म का यह प्रीक्वल लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। अच्छा वीएफएक्स, बड़ा बजट और लव स्टोरी फिल्म में आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। यह 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

थामा

मैडॉक फिल्म्स अपने हॉरर यूनिवर्स में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की एंट्री करवा रहा है। थामा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ वैंपायर बने आयुष्मान खुराना रोमांस करते दिखाई देंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी मुख्य भूमिका फिल्म में दिखाई देने वाली है। इसे 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews