कमल हासन और आयुष्मान खुराना को मिला Oscar का न्योता, यह बॉलीवुड सितारे बनेंगे द एकेडमी का हिस्सा

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह ऑस्कर वृहद स्तर पर आयोजित होता है। बॉलीवुड के कुछ सितारों को अकादमी सदस्यों में शामिल होने का न्योता मिला है।
Oscar

ऑस्कर अवार्ड एक ऐसा सम्मान है जिसे दुनिया भर में खास पहचान मिली हुई है। दुनिया के इस सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में दुनिया भर के दिग्गज कलाकारों का सम्मान किया जाता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे इसमें शामिल होते हैं। यह अवार्ड मिलना तो सम्मान की बात है ही लेकिन द एकेडमी अवार्ड की सदस्यता में शामिल होना भी किसी एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

यह बड़ा मौका भारतीय सिनेमा के कई दिग्गजों को मिलने जा रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि कमल हासन और आयुष्मान खुराना हैज़ जिन्हें 26 जून 2025 को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस ने अपना सदस्य बनाया है। दुनियाभर के कुल 534 लोगों को सदस्य बनने का न्योता दिया गया है।

इन सेलेब्स को मिला ऑस्कर का न्योता

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन और बॉलीवुड के सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना को द अकादमी में शामिल होकर ऑस्कर पुरस्कारों के लिए वोट देने का मौका मिलेगा। इनके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, कॉस्टयूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और फिल्म डायरेक्टर पायल कपाड़िया को भी न्योता मिला है।

ये हॉलीवुड स्टार्स भी हैं हिस्सा

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा हॉलीवुड के सितारों को भी ऑस्कर वोटिंग की सदस्यता में पहली बार शामिल किया गया है।इनमें एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे, एक्टर जेरेमी स्ट्रांग, सेबेस्टियन स्टेन, ऑब्रे प्लाजा, जेसन मोमोआ, माइक फेस्ट मोनिका बारबरो सहित कई सितारे शामिल है। कुल मिलाकर 534 नए मेंबर्स को न्योता दिया गया है। अगर यह से स्वीकार कर लेते हैं तो अकादमी के सदस्य की संख्या 11120 पर पहुंच जाएगी। इनमें से 10 143 सदस्य वोटिंग दे सकेंगे।

कब है Oscar 2026

साल 2026 में ऑस्कर विनर के लिए 12 से 16 जनवरी तक वोटिंग होगी। नॉमिनेशन लिस्ट 22 जनवरी को जारी होगी। यह प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह 15 मार्च को डॉल्बी थियेटर में आयोजित होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews