शुक्रवार को OTT और थिएटर्स में कौन सी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज? देखें वध 2 से राजा साब तक की पूरी लिस्ट

फरवरी महीने का पहला शुक्रवार मनोरंजन के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। 6 फरवरी को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देंगी। इनमें संजय मिश्रा की 'वध 2' और प्रभास की 'द राजा साब' जैसी बड़ी रिलीज भी शामिल हैं।
शुक्रवार को OTT और थिएटर्स में कौन सी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज? देखें वध 2 से राजा साब तक की पूरी लिस्ट

फरवरी 2026 का पहला शुक्रवार दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर खजाना लेकर आ रहा है। इस हफ्ते जहां सिनेमाघरों में क्राइम थ्रिलर और हॉरर फिल्मों का बोलबाला रहेगा, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अलग-अलग जॉनर की कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो 6 फरवरी को रिलीज हो रही इन फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डाल सकते हैं।

सिनेमाघरों में इन फिल्मों की दस्तक

इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दो प्रमुख फिल्में रिलीज हो रही हैं। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सफल फिल्म ‘वध’ का सीक्वल ‘वध 2’ दर्शकों के बीच लौट रहा है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसके दूसरे भाग में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा, विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं और इसकी कहानी एक हॉन्टेड हाउस के इर्द-गिर्द घूमती है।

OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की भरमार

सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी इस हफ्ते काफी कुछ नया आने वाला है। यहां देखें पूरी लिस्ट:

द राजा साब (The Raja Saab): प्रभास और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब यह ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है। फिल्म की कहानी राजू नाम के एक युवक की है जो अपने खोए हुए पिता की तलाश करता है। यह फिल्म 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

जैज सिटी (Jazz City): सोनी लिव पर रिलीज हो रही यह सीरीज 1971 के ‘बांग्लादेश मुक्ति युद्ध’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 10 एपिसोड की यह हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने अतीत से भागते हुए अंतरराष्ट्रीय जासूसी के जाल में फंस जाता है।

शब्द: रीत और रिवाज (Shabad: Reet Aur Riwaaz): ZEE5 पर आने वाली यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसकी कहानी घुप्पी नाम के एक लड़के के बारे में है जो फुटबॉलर बनना चाहता है, जबकि उसके पिता उसे रागी सिंगर बनाने का सपना देखते हैं।

क्वीन ऑफ चेस (Queen of Chess): नेटफ्लिक्स पर यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी, जो शतरंज की दुनिया की अकेली महिला ग्रैंडमास्टर ‘जुडिट पोल्गर’ के जीवन पर आधारित है। इसमें पुरुष-प्रधान खेल में उनके सफर और विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता को दिखाया गया है।

किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2): कॉमेडियन कपिल शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब दर्शक इसे 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews