OTT पर इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें ये फिल्में और वेब सीरीज

बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी दर्शकों का आजकल एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलता है। चलिए हम आपको कुछ ऐसे शो और फिल्मों के बारे में बताते हैं जो इस हफ्ते आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
OTT release

हर हफ्ते दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए जिस तरह से बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज की जाती है। इस तरह से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म (OTT) पर भी फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होती है। हर हफ्ते दर्शकों को इनका बेसब्री से इंतजार होता है। दरअसल हर कोई सब कुछ नया देखना चाहता है।

अगर आप भी नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए बहुत कुछ रिलीज होने वाला है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें थिएटर जाने की जगह घर पर एंटरटेनमेंट करना अच्छा लगता है तो आप इन शोज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस हफ्ते क्या आने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसे एक समय दर्शकों के बीच खूब पहचान मिली। स्मृति ईरानी के तुलसी के किरदार ने लोगों को दीवाना बना दिया था। अब एक बार फिर इस शो को 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। तुलसी की वापसी के लिए वैसे भी दर्शक एक्साइटेड हैं।

अ नॉर्मल वुमेन

यह एक ऐसी स्टोरी है जिसमें एक अजीब सी बीमारी एक लड़की पर हावी होने लगती है। अब उसके सामने यह चुनौती होती है कि यह बीमारी लोगों में पहले उसके पहले इसका इलाज ढूंढना है। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

WWE अनरियल

अगर आप फाइटिंग देखने की शौकीन है तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है। WWE में रिंग में क्या होता है यह तो हम सभी जानते हैं। यह सब कैसे तैयार होता है यही इसमें दिखाया जाएगा। 29 जुलाई को यह नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है।

लेटर्स फ्रॉम द पास्ट

यह कैसी कहानी है जिसमें एक महिला को अपने अतीत से जुड़े हुए लेटर मिलते हैं। अब वो यह जानना चाहती है कि आखिरकार यह लेटर्स कहां से आ रहे हैं। इस दौरान वह कई तरह की चीजों का सामना करती है। यह फिल्म 23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews