इस दिन रिलीज किया जाएगा पंचायत सीरीज चौथा सीजन, पता चलेगा किसने चलाई थी प्रधान पति पर गोली

पंचायत सीरीज सबसे चर्चित सीरीज में से एक रही है। वहीं, इस सीरीज के पहले सीजन के 5 साल पूरे हो चुके हैं। इसी खुशी में मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए चौथा सीजन अनाउंस कर दिया है। अब इस सीजन में इस बात का भी खुलासा हो जाएगा कि प्रधान पति पर गोली किसने चलाई थी।
इस दिन रिलीज किया जाएगा पंचायत सीरीज चौथा सीजन, पता चलेगा किसने चलाई थी प्रधान पति पर गोली

पंचायत सीरीज में हंसी, इमोशन और वह सब कुछ है जो आपको इसे देखने पर मजबूर कर देता है। यह सीरीज आपको हंसाती है, रुलाती है और सोचने पर मजबूर करती है। इसके तीनों सीजन बेहद सफल रहे। वहीं, पहले सीजन को अब 5 साल पूरे हो चुके हैं। इसी खुशी में मेकर्स ने चौथे सीजन की घोषणा भी कर दी है। यह सीरीज भी TVF और अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की जाएगी। इस सीरीज में आगे क्या होगा और यह कब आएगी, इसके बारे में हम आपको इस खबर में बताएंगे।

दरअसल, पंचायत के पहले सीजन को 5 साल पूरे हो चुके थे। इस खुशी में 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट किया था। यह वीडियो 2 मिनट 29 सेकंड का था, जिसमें सचिन जी के साथ कुछ टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर दिखाई दे रहे हैं।

कब किया जाएगा इसे रिलीज़

प्राइम वीडियो ने इस वीडियो के जरिए अगले सीजन की अनाउंसमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, पंचायत का चौथा सीजन 2 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। दरअसल, पंचायत का पहला सीजन भी 3 अप्रैल 2020 को ही आया था। ऐसे में 3 अप्रैल को ही पंचायत के चौथे सीजन की घोषणा भी की गई। गांव के माहौल पर बनी यह सीरीज लोगों को बेहद पसंद आई। इस सीरीज में सचिन प्रधान जैसे किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

चौथे सीजन में क्या होगा?

पंचायत के पहले सीजन को लोगों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद इसके दो और सीजन आए, जिनमें दूसरा और तीसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आया। लोगों ने जमकर प्यार दिया। इसके डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और लोग इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करने लगे। सीजन दर सीजन इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई। ऐसे में अब दर्शक चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में भी सभी लीड एक्टर्स वही रहने वाले हैं। आखिरी सीजन में प्रधान पति को गोली लग जाती है। इसके बाद सभी को लगता है कि यह विधायक जी द्वारा किया गया है, लेकिन विधायक कहता है कि उसने गोली नहीं चलवाई। अब इस सीजन में पता चलेगा कि प्रधान पति पर किसने गोली चलाई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews