Pankaj Tripathi : पंकज त्रिपाठी इन दिनों हर युवा के फेवरेट एक्टर बन चुकें हैं। उनकी सादगी, स्टाइल, एक्टिंग ने हर वर्ग के दिलों में एक खास जगह बनाई हैं। बता दें कि उन्होंने अपने अभिनय कौशल के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने बॉलीवुड, वेब सीरीज में काम किए। केवल इतना ही नहीं, हाल ही में पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। जिसके बाद से वो अधिकतर मीडिया के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं, अभिनेता अक्सर ही अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने लाइव सेशन के दौरान कुछ ऐसा किया कि उनके फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस

दरअसल, अभिनेता अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए थे, जिसमें उनके लाखों फैंस उनसे जुड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वो कोई बड़ी घोषणा करने वाले थे लेकिन वह बीच में ही यह भूल गए कि उन्हें क्या बोलना था। काफी देर याद करने के बाद भी उन्हें वो बात याद नहीं आई, जिसके कारण वो अपनी घोषणा नहीं कर पाए। जिसके बाद प्रशंसक अपनी हंसी को रोक नहीं पाएं और उनका हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया।

लाइव आते ही कही ये बातें

बता दें कि इस लाइव सेशन के दौरान फैंस उनसे मिर्जापूर 3 को लेकर अपडेट मांग रहे थे तो वहीं कुछ उन्हें इनकी कामयाबी के लिए बधाईयां दे रहे थे लेकिन बीच में पंकज त्रिपाठी अपनी बात भूल गए। पंकज त्रिपाठी ने लाइव आते ही कहा, ‘सभी को मेरा नमस्कार। मुझे याद नहीं कि मैं आज लाइव क्यों आया! दरअसल, यह मेरी आदत है, जो लोग मुझे जानते हैं वे मेरी ओर से गवाही दे सकते हैं। खैर मुझे जैसे ही वो बात याद आएगा मैं लाइव आकर आप सभी के साथ उसे शेयर कर दूंगा। तब तक आप सभी अपना प्यार और आशिर्वाद मुझपर बनाएं रखें।”