डेटिंग की खबरों के बीच मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखी गई Parineeti Chopra, वीडियो पर हुई कमेंट्स की बारिश

Parineeti Chopra Old Video viral

Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह किसी फिल्म या प्रोजेक्ट के चलते नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था और उसी के बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें आना शुरू हो गई हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से डेटिंग के लिए की जा रही चर्चा शादी तक जा पहुंची है। सोशल मीडिया पर तेजी से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है और फैंस इस पर अपना रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

शादी कर रही हैं Parineeti Chopra

रविवार को परी को मनीष मल्होत्रा के मुंबई स्थित घर के बाहर देखा गया जिसके बाद उनकी शादी की अटकलें लगाई जाने लगी। पैपराजी द्वारा लिया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी है और वह पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मुझे उम्मीद है कि आउटफिट पिंक कलर का नहीं होगा। दूसरे ने कहा मुझे लगता है शादी के लिए कुछ चमकीले या फिर लाल रंग की ड्रेस का चुनाव करेंगी। एक यूजर का यह भी कहना है कि मुझे शादी के दिन पेस्टल रंग पसंद नहीं है। इसके अलावा कई लोग वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं।

साथ देखे गए थे राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव को डिनर और लंच डेट पर मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। बता दें कि राघव सबसे कम उम्र के सांसद है और जब दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया तो इनके डेटिंग की खबरें वायरल होने लगी थी।

Parineeti Chopra

दोनों को लेकर चल रही खबरों के बारे में जब दिल्ली में सांसद से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि मुझसे राजनीति के बारे में बात करें परिणीति के बारे में कोई भी बात नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जब शादी होगी तब वह सबको बता देंगे।

क्या है रिश्ता

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के जल्दी शादी के बंधन में बंधने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है और यह बताया जा रहा है कि दोनों का परिवार इस बारे में चर्चा कर रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इनके परिवार की ओर से कोई बयान सामने आया है।

दोनों लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई की है और इनके कई सारे कॉमन फ्रेंड भी है। हाल ही में इन्हें यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में हो सकता है कि उनका मिलना सिर्फ एक कैजुअल मीटिंग हो, जिसे रिश्ते का नाम दिया जा रहा है। जब तक दोनों की ओर से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आता कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

परिणीति का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के काम की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ आखरी बार उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। हाल ही में उन्होंने दिलजीत दोसांज के साथ फिल्म चमकीला की शूटिंग पूरी कर ली है जिसमें वह सिंगर अमरजोत कौर की भूमिका में नजर आने वाली हैं, यह एक बायोपिक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews