Peddi की रिलीज डेट में फिर आया बदलाव, यश की जगह राम चरण बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धूम

साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म पेड्डी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को तय तारीख से 20 दिन पहले रिलीज किया जा रहा है।
Peddi

राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट में लगातार कोई ना कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक तीन बार ऐसा हुआ है जब इसकी रिलीज की तारीख बदल दी गई है। पहले इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल की जगह फिल्म की रिलीज डेट 25 जून तक के लिए खिसका दी गई थी। लेकिन अब दर्शकों का ये इंतजार थोड़ा कम हो सकता है क्योंकि रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। फिल्म 20 दिन पहले ही सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है।

बदली गई पेड्डी की रिलीज डेट

शुक्रवार शाम को रामचरण ने फिल्म का एक धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। अब यह 25 जून की जग 4 जून को बड़े-बड़े पर रिलीज की जाएगी। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कहा की फिल्म चार्जिंग को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।

टॉक्सिक होने वाली थी रिलीज

रामचरण की फिल्म से पहले 4 जून को रॉकस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज की जाने वाली थी। पहले से 19 मार्च को पेश किया जाने वाला था लेकिन फिर यह 4 जून के लिए पोस्टपोन हुई लेकिन अब इसकी तारीफ फिर से बदल गई है। हालांकि अभी नई तारीख का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

किससे होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

रामचरण की पेड्डी का मुकाबला वरुण धवन की रोम कॉम ड्रामा है जवानी तो इश्क होना है के साथ होने वाला है। टॉक्सिक को जब पोस्टपोन किया गया था तो वरुण धवन की फिल्म की डेट भी 5 जून कर दी गई थी। अब यह दोनों फिल्में एक दूसरे को कैसे टक्कर देती है ये रिलीज के बाद पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews