Phone Bhoot: कैटरीना कैफ की नई फिल्म “फोन भूत” इस दिन होगी रिलीज, तारीख हुई कन्फर्म, जाने

Phone Bhoot: कैटरीना कैफ की नई फिल्म “फोन भूत” इस दिन होगी रिलीज, तारीख हुई कन्फर्म, जाने

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। कैटरीना कैफ की नई फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। उनकी फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) इस साल रिलीज होने वाली है। तारीख की घोषणा भी मेकर्स द्वारा हो चुकी है, हालांकि यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है, अब फिल्म फोन भूत 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा साल 2020 में हो चुकी थी और पिछले साल  2021 में यह रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसके तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़े… भारत में पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम! इन देश में पेट्रोल हुआ खत्म, जाने MP के शहरों का भी हाल

इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धार्थ चतुर्वेदी और इशान खट्टर भी नजर आएंगे। पहली बार यह तीनों कलाकार एक साथ किसी फिल्म नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह है और प्रड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। इससे पहले भी फिल्म का टीजर सामने आया था। यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होगी, जो लोगों को हॉरर सीन के साथ कॉमेडी भी परोसेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews