भारत में पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम! इस देश में पेट्रोल हुआ खत्म, जाने MP के शहरों का भी हाल

भारत में पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम! इस देश में पेट्रोल हुआ खत्म, जाने MP के शहरों का भी हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सूत्रों के मुताबिक देश में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के दाम घट सकते हैं। 28 और 29 जून को जीएसटी काउंसिल की चंडीगढ़ में बैठक है। जिसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल किए जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय का कहना है की अगर यदि पेट्रोल डीजल की जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो महंगाई पर कंट्रोल पाया जा सकता है और ईंधन के दाम भी घट सकते हैं, हालांकि की इस बात की तरफ केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इशारा कर चुके हैं।

यह भी पढ़े… IMD Alert : उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून का प्रवेश, राजस्थान सहित 20 राज्यों में 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक का अलर्ट

फिलहाल कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक है तो कहीं पेट्रोल की कीमत 100 से भी नीचे है। वहीं दुनिया में पेट्रोल और डीजल को लेकर कर चिंता जारी है। श्रीलंका में पेट्रोल खत्म होने की कगार पर है और अब केवल जरूरी कार्यों के लिए उपलब्ध है। यहाँ पेट्रोल की कीमत आसमान छु रही है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 470 रुपये है और डीजल की कीमत 460 रुपये है। देश में ईंधन का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और जनता ईंधन की कीमत से परेशान है। तो वहीं मध्यप्रदेश में भी आज ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। 0.26 रुपये की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 0.24 रुपये की वृद्धि के साथ 94.90 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती है पेंशन लिमिट, यूनिवर्सल पेंशन स्कीम पर बड़ी अपडेट, मिलेगा लाभ

अनुपुर और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, मंदसौर, पन्ना, सतना, रीवा, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर से भी अधिक रही। विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत ₹108 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अन्य शहरों के बात करें तो उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिओनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल और अगरमालवा में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹109 के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews