Bigg Boss 17 के प्रोमो शूट की तस्वीरें वायरल, 80 के दशक के लुक में नजर आए सलमान

Bigg Boss 17 theme

Bigg Boss 17 Promo Shoot: बिग बॉस टेलीविजन का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसके हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब सभी सीजन 17 के जल्द से जल्द ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं और मेकर्स भी लगातार इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। एक बार फिर सलमान खान को इस शो को होस्ट करते हुए देखा जाएगा। लगातार चल रही चर्चा के बीच उन्होंने इसका प्रोमो शूट कर लिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

बिग बॉस का प्रोमो शूट

मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी जा रही है कि बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हो सकती है। इस सीजन में थोड़ी देर हो सकती है क्योंकि मेकर्स वर्ल्ड कप के साथ क्लेश नहीं करना चाहते हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें भाईजान को बिल्कुल अलग लुक में देखा जा रहा है। उनके इस लुक को देखकर किसी को भी 70 और 80 के दशक के कव्वाली वाले गानों की याद आ जाएगी।

Bigg Boss 17

सलमान खान की जो तस्वीर सामने आई है उसमें उन्होंने पठानी स्टाइल कुर्ता पजामा पहना हुआ है और हीरे के पंख वाली टोपी सिर पर लगाई है। यह लुक देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार इस बार शो की थीम क्या होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस बार सलमान को बाल्ड लुक में होस्टिंग करते हुए देखा जाएगा। शूटिंग सेट की तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि म्यूजिकल जुगलबंदी जैसा प्रोमो जारी किया जाने वाला है।

बिग बॉस 17 की थीम

अब तक इस शो के बारे में जितनी भी जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह बताया जा रहा है की सिंगल वर्सेस कपल की थीम रखी जाने वाली है। इस बार नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन अंकिता लोखंडे जैसे कलाकारों की शो में एंट्री हो सकती है। इसके अलावा कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक जैसे नाम भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। कुछ पुराने खिलाड़ी पवित्र पुनिया, एजाज खान, हिना खान, तेजरन जैसे सितारे भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews