प्रकाश राज का नाम वोटर लिस्ट से गायब, वीडियो डाल उठाए सवाल, यूजर्स ने घेरा

एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए। उनसे वोट करने का हक छीनने की बात कही है। उनकी वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Prakash Raj

प्रकाश राज साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा जाता है। कई बार ऐसा होता है कि वह अपने किसी वीडियो या फिर पोस्ट की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए नया दावा किया है।

सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के बाद बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। उनका कहना है कि इस तरह से दूसरे लोगों के नाम भी बिना किसी जानकारी दिए लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं।

प्रकाश राज का वीडियो

अपने वीडियो में बेंगलुरु सेंटर से पूर्व सांसद उम्मीदवार रहे प्रकाश राज ने अपना नाम हटाए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि उनका जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है। यहीं उन्होंने पढ़ाई की है और अपना बचपन बिताया है। इसके बावजूद उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

बोले- मतदाताओं से छीना अधिकार

उन्होंने कहा कि ‘मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं जिनका वोट देने का अधिकार बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से छीन लिया गया है। बढ़िया मजाक है ना? मेरा जन्म इसी क्षेत्र में हुआ है मैं यहीं पला बढ़ा, मैंने अपनी स्कूली शिक्षा, कॉलेज, थिएटर की पढ़ाई और आपकी जानकारी के लिए बता दूं मैं इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद पद का उम्मीदवार भी था।’

कैसा रहा यूजर्स का रिएक्शन

प्रकाश राज का वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘यह बेवकूफ प्रकाश दिन रात इंस्टाग्राम पर मोदी जी के वीडियो अपलोड करने का इंतजार करता है और फिर मूर्ख घटिया मीम्स बनाता है। इसका चेहरा देखा जो वोट देने की अनुमति न होने की बात कर रहा है हाल ही में इन्हें पांच राज्यों के वोटर आईडी के साथ पकड़ा गया था।’ एक ने कहा ‘हम सब जानते हैं वामपंथी लोग बेशर्म और पाखंडी होते हैं यह आदमी सारी हदें पार कर चुका है।’

एक यूजर ने पूछा कि ‘झारखंड के छात्र जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब तुम कहां थे? क्या तुम सिर्फ बीजेपी सरकार के खिलाफ बोलने आवाज उठाने में भेदभाव कर रहे हो गलत तो गलत ही होता है चाहे कोई भी करें और तुम्हारे जैसा व्यक्ति जो चुनिंदा रूप से गलत करने वालों का समर्थन करता है, वह भी गलत है इसलिए चुप रहो।’ एक ने कहा ‘मोदी को गिराने के सपने देखते रहो, इसमें कुछ भी नया नहीं है। साजिश रचते रहो और हारते रहो।’

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews