ऑनलाइन बढ़ती ट्रोलिंग से परेशान हैं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर दिया ये जवाब

अक्सर अपने विभाग अंदाज के लिए फेमस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जो ट्रोलिंग से परेशान हो चुकी है। जिन्होंने करारा जवाब देते हुए यह कहा है। पढ़ें विस्तार से...
Preity Zinta

Preity Zinta : प्रीति जिंटा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं, जो अपने अंदाज और स्माइल के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वह मीडिया में छाई रहती है। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। इसी बीच वह अभी ऑनलाइन ट्रोलिंग बढ़ने से परेशान है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

बता दें कि बड़े-बड़े स्टार्स अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे को लेकर ट्रोल कर दिए जाते हैं। कई बार कुछ एक्टर चुप रहते हैं, तो कुछ इसका जवाब भी देते हैं। ऐसा ही कुछ प्रीति जिंटा ने भी किया है।

पोस्ट किया शेयर

दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सोशल मीडिया पर लोगों को क्या हो गया है। हर कोई इतना संदेहवादी क्यों हो गया है। अगर कोई AI बोर्ट के साथ अपनी पहली चैट के बारे में बात करता है, तो लोग मान लेते हैं कि यह एक पेड प्रमोशन है। अगर आप अपने पीएम की सराहना करते हैं, तो आप भक्त हैं। अगर आप एक गर्वित हिंदू या भारतीय है तो आप अंधभक्त है। इसे वास्तविकता रखें। लोगों को वैसे ही स्वीकार करें, जैसे वह है। ना कि जैसा हम सोचते हैं, उन्हें वैसा होना चाहिए।”

साथ ही उन्होंने अपनी शादी पर सवाल खड़े होने के जवाब में कहा, “अब मुझे यह मत पूछिए कि मैनें जीन से शादी क्यों की। मैंने उनसे इसलिए शादी की, क्योंकि मैं उनसे प्यार करती हूं। वह एक ऐसे व्यक्ति है, जो मेरे लिए अपनी जान दे सकता है। अगर आपको पता है, तो आपको पता है।

फैंस ने दिया रिएक्शन

अगली पोस्ट में यूजर को जवाब देते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा कि शायद आप लोग यह भूल गए हैं कि हम तकनीक के साथ बड़े नहीं हुए हैं। इसलिए यह एलियन की तरह लग रहा है और एआई के प्रति मेरे अंदर काफी जिज्ञासा है। मैं असल बातचीत को अहमियत देती हूं। ऑनलाइन आने का वक्त नहीं मिलता, क्योंकि मैं अपने बच्चों के साथ मसरूफ रहती हूं। वहीं, इस पोस्ट पर अब फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, तो कुछ की तरफ से नेगेटिव रिस्पांस भी मिल रहा है। फिलहाल, यह मुद्दा काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews