प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी हुई थी गलत, पिता ने दिया था ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा ने करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी हार नहीं माना और आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं।
Priyanka Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन प्रियंका चोपड़ा करोड़ों लोगों के दिल पर राज करती हैं। एक जमाना था जब फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार करते थे। हालांकि, अब उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। अब वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करती हुई नजर आती है। फिल्मी दुनिया के अलावा वह मॉडलिंग में भी नाम और शोहरत हासिल कर चुकी है। 2000 में मिस वर्ल्ड बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही मीडिया में छाई रहती हैं। आज हम उनके प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक किस्सा बताएंगे, जो उनके लिए ऐसा दौर था जो काफी बड़ा था।

बता दें कि मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी करियर की शुरुआत के दौरान अपने नाक की सर्जरी करवाई थी, जो बिगड़ गई थी। हालात ऐसे हो चुके थे कि उनके हाथ से कई फिल्में चली गई। जिस पर उनके पिता ने भी रिएक्ट किया था।

पिता ने दिया रिएक्ट

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। जब गलत सर्जरी के बाद प्रियंका पहली बार अपने पेरेंट्स के सामने आई थी, तब उनके पिता ने रिएक्शन देते हुए कहा, “ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसे हम फिक्स नहीं कर सकते हैं। इसलिए फिक्र मत करो, यह बहुत छोटी चीज है।” वहीं, मैंने कहा था, “परेशान मत हो जिस काम के लिए तुम गई थी, वह नहीं हो पाया, बल्कि तुम कुछ और लेकर चली आई, लेकिन हम सब तुम्हारे साथ हैं।” आगे मधु चोपड़ा ने कहा, “यह बस एक्सीडेंट था जो किसी भी डॉक्टर के साथ हो सकता है। मैं इस दुर्घटना कहूंगी यह ठीक किया जा सकता था। इसलिए हमने उसे ठीक कराया।”

कई सालों बाद इंडियन फिल्म में आएगी नजर

प्रियंका चोपड़ा ने करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी हार नहीं माना और आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। कई सालों बाद वह भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं, जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews