‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हुई घायल, पैर में आई चोट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा मुझे नया साल मुबारक हो

रश्मिका मंदाना के लिए नया साल कुछ मुश्किलों के साथ शुरू हुआ है. एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट के दौरान पैर में चोटिल हो गईं, जिसके चलते उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग रोकनी पड़ी है.
Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: ‘पुष्पा 2’ की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आयी है. ये नया साल एक्ट्रेस के लिए तक़लीफ़ लेकर आया है. आपको बता दें, रश्मिका जल्द सलमान ख़ान की अपकमिंग फ़िल्म सिकंदर में उनके साथ लीड रोल में नज़र आने वाली है. लेकिन फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही उन्हें गंभीर चोट लग गई.

रश्मिका ने ख़ुद ने अपनी एक फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनकी चोट नज़र आ रही है. उन्होंने खुद ने बताया की जिम में एक हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी है. ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और रश्मिका के फ़ैन्स उनके लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

आपको बता दें, ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस के बाद से ही रश्मिका आने वाली फ़िल्म थामा, कुबेर और सिकंदर की शूटिंग में बहुत ज़्यादा व्यस्त हो चुकी है. इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुज़रने के बाद अब अचानक गंभीर चोट लग जाना उनके कामों में रुकावट डाल सकता है.

वर्कआउट के दौरान पैर में लगी चोट

चोट के कारण वह आराम करने के लिए मजबूर है, जिसके चलते फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गई है. आपको बता दें , जिम में घंटों वर्कआउट करने की वजह से रश्मिका को पैर में गंभीर चोट लगी है, फ़ैन्स जल्द ही रश्मिका के ठीक होने की दुआएँ कर रहे हैं.

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपने चोटिल पैरों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है , कि ‘मुझे नया साल मुबारक हो! मुझे लगा कि मेरा नया साल अच्छा रहेगा, लेकिन नया साल शुरू होते ही मुझे इस तरह से पैरों में वर्कआउट के दौरान चोट लग चुकी है. ‘उन्होंने आगे लिखा कि ‘अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए ‘हॉप मोड’ में हूँ या भगवान ही जाने.

निर्देशकों से मांगी माफ़ी

इसी के चलते रश्मिका ने अपनी आगामी फ़िल्म सिकंदर, थामा और कुबेर के निर्देशकों से देरी के लिए माफ़ी भी मांगी है. उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वह अपने पैरों को पूरी तरह से फ़िट करने की कोशिश में लगी हुई है और जल्द ही वापसी करेंगी. आपको बता दें, रश्मिका मंदाना और सलमान ख़ान की फ़िल्म सिकंदर इस साल ईद पर रिलीज़ होने वाली है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews