उदयपुर के लग्जरी होटल में 7 फेरे लेंगे राघव-परिणीति, जानें मेंहदी से लेकर फेरे तक सारी डिटेल्स

Parineeti Raghav wedding

Raghav Parineeti Wedding: अपनी सगाई से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को कई मौके पर एक साथ देखा जा रहा था लेकिन इन्होंने यह एक्सेप्ट नहीं किया था कि यह सगाई करने जा रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ते हुए यह कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव सितंबर के अंत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी भारत के खूबसूरत राज्य राजस्थान के शानदार शहर उदयपुर के होटल लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होने वाली है।

कब है शादी

जानकारी के मुताबिक राघव और परिणीति 23 और 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल होने वाले हैं, जिनमें राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े हुए चेहरे दिखाई देंगे। खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि 17 सितंबर से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे।

होंगे ये फंक्शन

जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत की रस्म की जाने वाली है, जो उदयपुर में होगी और इसके बाद गुरुग्राम में शादी का रिसेप्शन रखा गया है। इन दो मुख्य होटल के अलावा आसपास की तीन होटल को मेहमानों के ठहरने के लिए बुक किया गया है। शादी के सारे फंक्शन लीला पैलेस में आयोजित किए जाएंगे।

पंजाबी कल्चर से शादी

राघव और परिणीति दोनों ही पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। यही कारण है कि उनकी शादी भले ही राजस्थान में हो रही हो लेकिन उसमें पूरी तरह से पंजाबी टच दिखाई देने वाला है। शादी में आने वाले मेहमानों को शानदार राजस्थानी व्यंजन भी परोसे जाने जाने वाले हैं।

मई में हुई थी सगाई

राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों के परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी में कपल को बहुत ही सिंपल और शानदार अंदाज में देखा गया था और दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। इस सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कपिल सिब्बल, आदित्य ठाकरे, पी. चिदंबरम सहित कई नामचीन लोग दिखाई दिए थे। शादी में भी सगाई के दौरान शामिल हुए चेहरे को देखा जा सकता है और इसके अलावा बॉलीवुड के सितारे भी यहां शामिल होंगे। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की शादी के लिए राजस्थान पहुंचेंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews