अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं पूरी फिल्म

'रेड 2' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। अजय देवगन की इस चर्चित फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। जानिए फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कहानी और बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट।
अजय देवगन की ‘रेड 2’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं पूरी फिल्म

साल 2018 में आई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब उसका सीक्वल ‘रेड 2’ भी धमाल मचा रहा है। थियेटर में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। 26 जून से नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अजय एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका में हैं, लेकिन इस बार कहानी और भी टेढ़ी और दिलचस्प है।

दरअसल अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। निर्माताओं ने इसकी घोषणा एक दिन पहले सोशल मीडिया पर की थी, जिसमें लिखा था “ट्रांसफर कंफर्म, आईआरएस अमय पटनायक की रेड के लिए तैयार हैं? रेड 2 देखें, अभी नेटफ्लिक्स पर!”

कहां देखी जा सकती है?

जानकारी दे दें कि यह फिल्म एक ईमानदार अफसर की कहानी है जो भ्रष्ट नेताओं से लड़ाई लड़ता है। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहली ‘रेड’ भी बनाई थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज से उन दर्शकों को बड़ी राहत मिली है जो इसे थियेटर में मिस कर चुके थे। नेटफ्लिक्स पर हिंदी ऑडियो में उपलब्ध यह फिल्म अब मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर कभी भी देखी जा सकती है।

Raid 2 की कहानी

दरअसल ‘रेड 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। अजय देवगन एक बार फिर IRS अधिकारी अमय पटनायक के रोल में हैं। इस बार अमय को भोज जिले में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जहां उसे एक नए दुश्मन का सामना करना पड़ता है। इस किरदार का नाम है ‘दादा भाई’ जो बाहर से एक लोकल नेता लगता है लेकिन अंदर से पूरा सिस्टम हिला देने वाला किंगपिन। दादा भाई का रोल रितेश देशमुख ने निभाया है, और उन्होंने फिल्म में शानदार नेगेटिव परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में वाणी कपूर अजय की पत्नी की भूमिका में नजर आती हैं। कहानी में जब अमय दादा भाई के घर और दफ्तर पर छापेमारी करता है, तब असली ड्रामा शुरू होता है।

फिल्म एक्शन, इमोशन और थ्रिल से भरपूर है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। वहीं ‘रेड 2’ ने थिएटर में जबरदस्त कमाई की थी। भारत में फिल्म ने 178.08 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 243.06 करोड़ रुपये रहा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews