
प्रभास की गिनती साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में होती है। अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। बाहुबली से लेकर सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उन्होंने जो अभिनय किया है, उससे वो दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें अपनी फिल्म द राजा साहब को लेकर चर्चाओं में देखा जा रहा है।
यह एक ऐसी फिल्म है जो हॉरर कॉमेडी है। तेलुगू सिनेमा के इस एक्टर को शायद पहली बार इस तरह के जॉनर की फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। लंबे समय से इसके ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है जिसकी डेट अब सामने आ चुकी है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है।
कब आएगा Raja Saab का ट्रेलर
प्रभास की यह हॉरर कॉमेडी सिनेमा जगत की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। अब ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके मुताबिक 29 सितंबर शाम 6 बजे इस हॉरर कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज होगा। इसके लिए एक खास इवेंट भी प्लान किया गया है। इसमें प्रभास और अन्य स्टार कास्ट शामिल हो सकती है। बता दें कि बॉलीवुड के अध्यक्ष कलाकार संजय दत्त की भी फिल्म में मुख्य भूमिका है।
View this post on Instagram
नजर आएंगे ये कलाकार
प्रभास और संजय दत्त के अलावा फिल्म में कॉमेडी किंग योगी बाबू, मालविका मनमोहन, निधि अग्रवाल और ब्रह्मानंद जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। अब ट्रेलर से भी जनता को उतनी ही उम्मीद है।
कब आएगी फिल्म
राजा साहब की रिलीज डेट की बात करें तो पिछले कुछ समय में इसमें लगातार बदलाव देखने को मिला है। पहले यह अप्रैल में आने वाली थी लेकिन इसके बाद सितंबर के लिए पोस्टपोन कर दी गई। इसके बाद इसे 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। इसी समय रणवीर सिंह की धुरंधर भी रिलीज हो रही है। इसी के चलते अब इस फिल्म को 9 जनवरी 2026 को थिएटर में पेश किया जाएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

