Rajinikanth Birthday : हरभजन ने सीने पर बनाया टेटू, माधुरी ने विश कर लिखी बड़ी बात

Rajinikanth Birthday : हरभजन ने सीने पर बनाया टेटू, माधुरी ने विश कर लिखी बड़ी बात

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। दक्षिण भारत के सुपर स्टार, थलाइवा, भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत आज अपना 71 वां जन्मदिन (Rajinikanth Birthday) मना रहे हैं। रजनीकांत की फेन फॉलोइंग कितनी है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज वे  सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में हैं। सुपर स्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ट्वीट कर जन्म दिन की  बधाई दी है वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीने पर बना रजनीकांत का टेटू दिखाते हुए अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने तमिल में बधाई सन्देश भी लिखा है।

रजनीकांत (Rajinikanth) का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरु में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था।  उनक बचपन  शिवाजीराव गायकवाड़ है।  पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं होने से रजनीकांत ने बंगलुरु परिवहन सेवा (बीटीसी) में बस कंडक्टर की नौकरी की , यहीं उन्हें अपने अंदर की खूबियों का अहसास हुआ फिर उन्होंने कंडक्टरी छोड़ दी और एक्टिंग में चले गए।

ये भी पढ़ें – MP में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

1974 में रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया।  कन्नड़ बोलने वाले रजनीकांत ने तमिल सीखी और फिर 1975 में आई पहली फिल्म अपूर्वा से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। रजनीकांत ने लगातार सुपरहिट फ़िल्में दी , उनकी स्टाइल, डायलॉग बोलने का अंदाज दर्शकों की पहली पसंद बन गया।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : मां को शराबी बड़ा भाई दे रहा था गाली, छोटे ने रोका तो कर दी हत्या

रजनीकांत को 2014 में एक साथ 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है , रजनीकांत को देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कारों में एक पद्मभूषण भी मिल  चुका है।  हिंदी सिनेमा  प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फालके पुरस्कार भी रजनीकांत को मिल चुका है।

ये भी पढ़ें – MP News: 22 दिसंबर तक भोपाल से होकर जाने वाली ये ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों का रूट बदला

जन्मदिन के मौके पर दक्षिण भारत सहित पूरे देश में मौजूद रजनीकांत के फेन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।  सुपर स्टार माधुरी दीक्षित ने भी ट्वीट कर रजनीकांत को बधाई दी है।  माधुरी ने लिखा – थलाइवा, रजनीकांत सर, जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आप उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं, आप एक बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। आप आगे एक लंबा और सुखी जीवन जीएं, मेरी यही दुआ है।

उधर टीम इंडिया टर्बनेटर रहे पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अलग अंदाज में रजनीकांत को बधाई दी है। हरभजन सिंह ने अपने सीने पर रजनीकांत का टैटू दिखाते हुए अपनी फोटो पोस्ट की है। हरभजन सिंह ने तमिल में मैसेज लिखकर रजनीकांत को बधाई दी है। हालाँकि लोग चर्चा कर रहे हैं ये टैटू असली है कि नहीं ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews