Hindi News

राजकुमार राव एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपए, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

Written by:Ronak Namdev
Published:
राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में अपनी जगह कड़ी मेहनत से बनाई है। सिर्फ दमदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी अब स्टार जैसी हो चुकी है। एक फिल्म के लिए वह करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनके पास मुंबई के जुहू में 44 करोड़ का शानदार ट्रिपलक्स घर है और लग्जरी कारों की पूरी लाइन है।
राजकुमार राव एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपए, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड में राजकुमार राव का नाम आज उन एक्टर्स में लिया जाता है, जिनकी फिल्मों की गारंटी ही कंटेंट होती है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी पहचान बनाई और ‘एलएसडी’, ‘शाहिद’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2010 में करियर शुरू करने वाले राजकुमार आज लगभग 81 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

दरअसल राजकुमार की एक्टिंग में जितनी गंभीरता है, उनकी मेहनत का रिटर्न भी उतना ही बड़ा है। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं विज्ञापनों से 1 से 2 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है। राजकुमार राव को बॉलीवुड के बड़े एक्टर में गिना जाता है। उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। यहीं कारण हैं कि थोड़े ही समय में उन्होंने लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लिया है।

Rajkummar Rao एक फिल्म के लिए लेते हैं मोटी फीस

दरअसल राजकुमार राव अब उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी फीस हर फिल्म के साथ बढ़ती जा रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार एक फिल्म के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। यह फीस इस बात का सबूत है कि कंटेंट-बेस्ड फिल्मों में भी सितारे अपनी अलग जगह बना सकते हैं। राजकुमार ने हाल ही में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘श्रीकांत’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी हाल ही में आई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ है, जिसमें वो फिर से अपने नए अवतार में नजर आएं। OTT और वेब सीरीज की तरफ बढ़ते कदम भी उनके इनकम ग्राफ को लगातार बढ़ा रहे हैं।

Rajkummar Rao के पास है ये लग्जरी चीजें

वहीं राजकुमार राव सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल में भी पीछे नहीं हैं। उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार ट्रिपलक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 44 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा वो ऑटोमोबाइल्स के भी जबरदस्त शौकीन हैं। उनके पास 80 लाख रुपये की ऑडी Q7, करीब 38 लाख की मर्सिडीज बेंज CLA 200 और 18 लाख की हार्ले डेविडसन फैट बॉब बाइक है। ये सभी चीजें उनकी मेहनत और सफलता की कहानी खुद बयां करती हैं। राजकुमार भले ही कमर्शियल मसाला फिल्मों से दूर रहते हैं, लेकिन उनका नाम अब बड़े प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड्स की लिस्ट में मजबूती से जुड़ चुका है।