Rajpal Yadav Love Story: पहली पत्नी को खोने के बाद 9 साल छोटी लड़की पर आया दिल, यहां जानें कॉमेडी एक्टर की इंटरेस्टिंग प्रेम कहानी

Rajpal Yadav Love Story

Rajpal Yadav Love Story Hindi: राजपाल यादव बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है और जब भी कॉमेडी की बात आती है हर किसी की जुबान पर उनका नाम अपने आप ही आ जाता है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन कॉमेडी के चलते उन्हें ज्यादा जाना जाता है।

आज एक्टर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं इस खास मौके पर हम आपको उनके जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्सों से रूबरू करवाते हैं। बता दे कि एक्टर ने दो शादी की है जिसमें से दूसरी शादी एक लव स्टोरी है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

राजपाल यादव का करियर

16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश में जन्मे राजपाल यादव को बचपन से फिल्मी दुनिया आकर्षित करती थी। फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने दूरदर्शन के एक सीरियल में काम किया और उसके बाद उन्हें शूल और मस्त जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

शुरुआती दौर में संजीदा किरदार निभाने के बाद साल 2000 से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने। इसके बाद उन्हें चुप चुप के, हंगामा, भूल भुलैया, ढोल, फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया।

इन सभी फिल्मों ने उनकी जिंदगी को बेहतरीन मुकाम पर पहुंचाया और साइड कॉमेडी किरदार होने के बावजूद भी उनका फिल्म की स्टोरी लाइन में अहम योगदान देखने को मिला।

ऐसी है Rajpal Yadav Love Story

एक्टर के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो राजपाल की शादी 1992 में करुणा से हुई थी। जब उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ तो कॉम्प्लिकेशन काफी ज्यादा थे जिसके चलते उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद एक्टर बुरी तरह से टूट गए थे और उन्होंने सोच लिया था कि अब वो शादी या प्यार नहीं करेंगे और अपनी बेटी ज्योति के साथ जिंदगी बिताएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और एक्टर की मुलाकात कनाडा में अपने से 9 साल छोटी राधा से हुई।

कनाडा में ये दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और एक दूसरे को देखते ही दिल दे बैठे। राजपाल दस दिनों तक वहीं रहे और लौटने के बाद दोनों फोन पर बातें करते रहे। यहां से इनके प्यार की शुरुआत हुई और एक्टर के प्यार में पड़ी राधा कनाडा छोड़ कर मुंबई आ गई।

2003 में की शादी

दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता चला गया और साल 2003 में ये शादी के बंधन में बंध गए। कपल की दो बेटियां हैं जिनमें से बड़ी बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है। एक्टर को अपनी दोनों बच्चियों से बहुत प्यार है और उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews