पैप्स के साथ मस्ती करते नजर आए Rajpal Yadav, जमकर की उछल कूद

बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। अब उनकी मस्ती करती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Rajpal Yadav

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज के मामले में जेल गए थे। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए कर्ज लिया था जिसे वह नहीं चुका पाए थे और कर्ज देने वाले ने कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया था। इस मामले में कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

कॉमेडियन ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। जिस समय एक्टर को जेल हुई थी उस समय उनकी भतीजी की शादी थी और मामला निपटने के बाद वो सीधा शादी में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्हें अलग-अलग इंटरव्यू के जरिए चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स से मिल रही मदद पर रिएक्शन देते हुए देखा गया था। अब पहली बार उनका पब्लिक अपीरियंस देखने को मिला है।

उछल कूद करते दिखे राजपाल यादव

जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव को पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया। वह यहां पर पैप्स के सामने मस्ती करते हुए दिखाई दिए। दरअसल शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में एक्टर को पैप्स के साथ मस्ती करते हैं और भूल भुलैया के अपने आइकॉनिक सीन को क्रिएट करते हुए देखा गया।

मस्ती के मूड में दिखे एक्टर

राजपाल अपनी वैनिटी वैन से निकलते ही मस्ती के मूड में दिखाई दिए। उन्होंने जमकर उछल कूद की और अपने छोटा पंडित के आईकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है चेक बाउंस मामला

बता दें कि साल 2010 में एक्टर ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता-पता लापता से किया था। उन्होंने 5 करोड़ का लोन लिया था जिसे नहीं चुका पाने की वजह से उन पर केस किया गया था। 5 करोड़ के ब्याज और जुर्माने के साथ यह रकम 9 करोड़ पहुंच गई थी। पैसे ना चुका पाने की वजह से उन्होंने सरेंडर कर दिया था लेकिन 10 दिन बाद जमानत दे दी गई थी।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

राजपाल यादव भले ही आज किस केस में फंस गए हैं लेकिन उनके पास फिल्म और सीरीज की कोई कमी नहीं है। सोनू सूद से लेकर अजय देवगन ने मदद करने के लिए उन्हें फिल्म ऑफर की है। वो अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल में नजर आ सकते हैं। उन्हें फिल्मों में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews