उर्वशी रौतेला के ‘नेचुरल ब्यूटी’ वाले बयान पर राखी सावंत का तंज, बोली “उर्वशी, मैंने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन, प्लीज

जब उर्वशी रौतेला ने खुद को ‘नेचुरल ब्यूटी’ कहा, तो राखी सावंत ने अपने अंदाज में जवाब दिया, उर्वशी, पुराने फोटो सबने देखे हैं, अब सोशल मीडिया पर दोनों की ये जुबानी जंग चर्चा में है।
Rakhi Sawat and Urvashi Rautela

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी हैं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने खुद को नेचुरल ब्यूटी बताया था। राखी ने इस पर तंज कसते हुए कहा, उर्वशी हमने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन, प्लीज…. उनका यह बयान इतना तेजी से वायरल हुआ कि अब सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

राखी सावंत, जो हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, ने इस बार भी बिना किसी झिझक के उर्वशी की नेचुरल ब्यूटी वाली बात पर सवाल उठाया है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों एक्ट्रेस को लेकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं।

उर्वशी, हमने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन-  राखी का तंज

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, उर्वशी की तरह सब बोलते हैं, मैं तो पैदाइशी ऐसी ही हूं। उर्वशी, हमने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन, प्लीज। उन्होंने आगे कहा मुझे तो ऊपर से नीचे तक लोग प्लास्टिक बोलते हैं। पता नहीं क्यों। करण जौहर के शो में मैंने क्या बोल दिया था थोड़ा, तब से सब मुझे प्लास्टिक कहते हैं। लेकिन मैं तो रियल हूं। उनका यह वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

उर्वशी रौतेला का नैचुरल ब्यूटी वाला बयान

दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी कोई कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई। उनका कहना था कि उनकी खूबसूरती पूरी तरह नैचुरल है और वह इसका श्रेय अपनी जड़ों यानी उत्तराखंड की शुद्ध हवा और खानपान को देती हैं। उर्वशी ने कहा था, मैं नैचुरल ब्यूटी हूं। मैं कभी सर्जरी में यकीन नहीं करती। मेरा स्किन ग्लो मेरी डाइट और फिटनेस रूटीन से आता है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बयान को स्वीकार नहीं किया और अब राखी सावंत ने भी इसे लेकर चुटकी ले ली।

छिड़ी प्लास्टिक बनाम नेचुरल ब्यूटी की बहस

राखी सावंत के इस बयान के बाद इंटरनेट पर #RakhiSawant और #UrvashiRautela दोनों ही ट्रेंड करने लगे। फैंस दो खेमों में बंट गए एक तरफ वो जो राखी को एंटरटेनिंग मानते हैं, और दूसरी तरफ वो जो उर्वशी को सपोर्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने राखी के इस बयान को सीधी लेकिन सच्ची बात कहा, वहीं कुछ ने कहा कि यह अटेंशन पाने की कोशिश है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews