Hindi News

बर्थडे पर रामचरण का फैंस को तोहफा, फिल्म Peddi से फर्स्ट लुक आउट, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
साउथ सुपरस्टार रामचरण ने अपने फैंस को बर्थडे के दिन खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म पेड्डी का फर्स्ट लुक और एक टीजर रिलीज किया है।
बर्थडे पर रामचरण का फैंस को तोहफा, फिल्म Peddi से फर्स्ट लुक आउट, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर उन्होंने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। उनकी आने वाली फिल्म पेड्डी से मेकर्स ने फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जब से इस फिल्म के अनाउंसमेंट हुई है तब से लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। इस फिल्म में एक्टर को पहलवान के किरदार में देखा जाने वाला है। दर्शक उन्हें इस लुक में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म से केवल एक्टर का फर्स्ट लुक ही नहीं बल्कि एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है।

सामने आया पेड्डी से फर्स्ट लुक और टीजर

जो टीजर रिलीज किया गया है उसमें रामचरण क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन करते दिखाई दे रहे हैं। उनका ही ट्रांजिशन सोशल मीडिया पर तारीफ है बटोर रहा है और फैंस इस अब तक का बेस्ट ट्रांजिशन बोल रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

रामचरण का फैंस को सरप्राइज

रामचरण ने बर्थडे के मौके पर फैंस को शानदार तोहफा दे दिया है। उनकी टोंड फिजिक देख कर हर कोई हैरान है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। वह कुश्ती लड़ते दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने पहलवान के रोल में खुद को ढालने के लिए काफी कुछ सीखा है। जो बैकग्राउंड म्यूजिक है वह जोश को बढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। आरआरआर के बाद एक्टर का नया अवतार काफी एक्साइटिंग दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में भी उनके बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था और अब एक बार फिर वह खुद को अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं।

फिल्म के गाने हुए फेमस

फिल्म के अलावा इसकी गानों की भी बहुत चर्चा हो रही है। पहला गाना चिकिरी चिकिरी जब से रिलीज हुआ है तब से चर्चा में बना हुआ है। इस गाने में ए आर रहमान का सिग्नेचर टच लोगों को बहुत पसंद आया है। अलग-अलग प्लेटफार्म पर इसे 200 मिलियन से ज्यादा भी उसे मिल चुके हैं।

पहले गाने के बाद मेकर्स ने दूसरा ट्रैक राय राय रारा रिलीज कर दिया है। यह एक हाई एनर्जी सॉन्ग है जो अपने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर इसे 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। बता दें कि इससे बुची बाबू सना ने लिखा है और निर्देशन भी किया है। यह 30 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews